आर्थिक

RD Interest Rate Calculator: जानिए रिकरिंग डिपॉजिट पर कैसे कैलकुलेट किया जाता है ब्याज?

Ankit Singh
16 Feb 2022 10:49 AM GMT
RD Interest Rate Calculator: जानिए रिकरिंग डिपॉजिट पर कैसे कैलकुलेट किया जाता है ब्याज?
x
RD Interest Rate Calculator: आरडी पर मिलने वाले ब्याज की कैलकुलेशन को समझना जरूरी है क्योंकि इससे आप ये तय कर पाएंगे कि आप वित्तीय आधार पर सही प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं। तो आइए समझते है कि आरडी की ब्याज दर की गणना कैसे करें (How to Calculate RD Interest Rate in Hindi)

Recurring Deposit के जरिए इन्वेस्टर्स शार्ट टर्म में निवेश करके अपने फाइनेंसियल गोल को पूरा कर सकते है। देश भर में लगभग सभी बैंक आकर्षक ब्याज दर (Interest Rates) पर RD एकाउंट खोलने का विकल्प प्रदान करते हैं। इसके अलावा अधिकांश बैंक एक रेकररिंग डिपाजिट कैलकुलेटर (Recurring Deposit Calculator) की सुविधा भी प्रदान करते हैं, जो मैच्योरिटी के समय प्राप्त होने वाली कुल राशि का मूल्यांकन करने में मदद करता है। RD Calculator Kya Hai? (What is RD Calculator in Hindi) और आरडी की ब्याज दर की गणना कैसे करें (How to Calculate RD Interest Rate in Hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए आइए आगे पढ़ें।

RD Calculator Kya Hai? | What is RD Calculator in Hindi

RD Calculator in Hindi: आरडी कैलकुलेटर एक फाइनेंसियल टूल है जो इम्वेस्टर्स को यह समझने में मदद करता है कि उन्हें RD के मैच्योरिटी पर कितना अमाउंट मिलेगा। इन्वेस्टर्स या तो विभिन्न बैंकों द्वारा पेश किए गए RD Calculator का उपयोग कर सकता है या परिपक्वता राशि का मूल्यांकन करने के लिए सरल सूत्र का उपयोग कर सकता है। RD Calculator का उपयोग करके कोई भी तुरंत और मुफ्त में रिजल्ट प्राप्त कर सकता है। इन्वेस्ट किए गए अमाउंट पर तिमाही चक्रविद्धि के हिसाब से ब्याज दर लागू होता है। आइये अब जानते है कि आरडी ब्याज दर की गणना कैसे करें?

आरडी ब्याज दर की गणना कैसे करें? | How to Calculate RD Interest Rate in Hindi

RD Maturity Amount के कैलकुलेशन में तीन अलग-अलग वेरिएबल शामिल हैं। RD Calculator सटीक मेच्योरिटी अमाउंट प्राप्त करने के लिए इन वेरिएबल को एक स्टैण्डर्ड फॉर्मूले में निर्देशित करता है। आइए RD Maturity Formula पर एक नजर डालते हैं और जानते है कि आरडी की ब्याज दर की गणना कैसे की जाती है (How to Calculate RD Interest Rate in Hindi)

RD Maturity Formula -

A=P*(1+R/N)^(Nt)

इस समीकरण के सभी वेरिएबल का मतलब समझिए -

A - इसका मतलब Maturity Amount है

P - RD के मंथली इंस्टालमेंट की संख्या

N - एक साल में ब्याज कितनी बार कंपांउंड हुआ

R - आरडी ब्याज दर % में

T - आरडी का कुल Tenure

मैच्योरिटी अमाउंट का मैन्युअल रूप से कैलकुलेशन करने के बजाय आप अमाउंट का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा दिए गए RD Calculator का उपयोग कर सकते हैं।

आरडी कैलकुलेटर का उपयोग करने की प्रक्रिया | How to use RD Calculator

ऑनलाइन आवर्ती Online RD Calculator का उपयोग करने के लिए स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया यहां दी गई है-

  • वह राशि दर्ज करें जो आप प्रति माह जमा करेंगे।
  • RD इन्वेस्टमेंट की अवधि (Tenure) दर्ज करें।
  • अगर आप बैंक द्वारा दिए गए RD Calculator का उपयोग कर रहे हैं, तो ब्याज दर अपने आप लागू हो जाएगी। अगर आप थर्ड पार्टी वेबसाइट RD Calculator का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको लागू ब्याज दर दर्ज करनी होगी।
  • एक बार जब आप सभी डिटेल दर्ज कर लेते हैं तो 'Calculate' पर क्लिक करें। रिजल्ट तुरंत दिख जाएगा।

आरडी कैलकुलेटर के लाभ | Benefits of RD Calculator in Hindi

RD Calculator का उपयोग करने के कुछ बुनियादी लाभ निम्नलिखित हैं-

  • RD Calculator मैच्योरिटी अमाउंट का सटीक अनुमान प्रदान करता है।
  • कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत सुविधाजनक है और समय बचाता है।
  • RD Calculator की मदद से निवेशक लंबी अवधि में अपने वित्त की योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

लोन लेने से पहले अच्छे से समझ लें क्या है फ्लैट और रिड्यूसिंग बैलेंस ब्याज दर, वरना बाद में होगा पछतावा

अपने सेविंग एकाउंट पर हासिल करना चाहते है हाई इंटरेस्ट रेट? तो जानिए इन 5 बैंकों के टॉप ऑफर्स

Insurance Premium Calculator in Hindi : बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?

RD, FD या लिक्विड फंड: आपको इमरजेंसी फंड कहां इन्वेस्ट करना चाहिए? जानिए सबसे अच्छा विकल्प

Ankit Singh

Ankit Singh

    Next Story