
LIC IPO: इस मेगा-आईपीओ में है दिलचस्पी? तो निवेश करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

LIC IPO: सरकार के स्वामित्व वाली बीमा समूह और निवेश कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पिछले हफ्ते IPO के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ एक मसौदा यानी रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया। IPO में भारत सरकार द्वारा 316.25 मिलियन शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। LIC IPO भारत में अब तक का सबसे बड़ा IPO होने की संभावना है। तो आइए इस मैंग IPO से जुड़ी 10 सबसे बड़ी बातें जानते है।
1) LIC का IPO कब आएगा?
31.6 करोड़ से अधिक शेयरों की Initial Public Offering (IPO) या सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी मार्च में दलाल स्ट्रीट (BSE) पर आने की संभावना है। इस IPO में LIC के कर्मचारियों और पॉलिसी धारकों को फ्लोर प्राइस पर छूट मिलेगी।
2) LIC IPO: पॉलिसीधारकों के लिए इसमें क्या है?
प्रॉस्पेक्टस के अनुसार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों को फ्लोर प्राइस पर छूट मिलेगी। पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्वेशन की योजना बनाई गई राशि अधिकतम 10 प्रतिशत तक जा सकती है। वहीं, कर्मचारी कोटा 5 प्रतिशत पर कैप किया जाएगा।
3) LIC IPO: कौन से पॉलिसीधारक एलिजिबल होंगे?
LIC IPO में निवेश करने के लिए, पॉलिसीधारकों के पास दो चीजें होनी चाहिए। पहला पॉलिसीधारक का PAN एलआईसी पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए और दूसरा पॉलिसीधारक के पास डीमैट खाता होना चाहिए।
4) LIC IPO: पॉलिसीधारक की छूट
पॉलिसीधारक और कमर्चारी को मिलने वाली छूट बोली खुलने से दो कार्य दिवस पहले बताई जाएगी। IPO में पॉलिसीधारकों का कोटा LIC अधिनियम 1956 में पिछले साल किए गए संशोधन के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा LIC को आरक्षित श्रेणियों में से एक के रूप में पॉलिसीधारकों को नामित करने की अनुमति देने के बाद बनाया गया था।
5) LIC IPO: PAN-LIC स्टेटस की जांच कैसे करें?
https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं
पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें। फिर सबमिट बटन दबाएं।
6) LIC IPO: पॉलिसी नंबर PAN से कैसे करें लिंक?
पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन तरीके से अपने पैन से लिंक कर सकते हैं। हालांकि जो पॉलिसीधारक तकनीक से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं, वे अपने एजेंटों से ऐसा करने के लिए कह सकते हैं।
7) LIC IPO: मार्केट शेयर
सरकार इस IPO में हिस्सेदारी को बेचकर 12 अरब डॉलर तक जुटाना चाहती है, सरकार को उम्मीद है कि IPO से मिलने वाली रकम वित्तीय वर्ष में घाटे के अंतर को पाटने में मदद करेगी।
जीवन बीमा प्रीमियम के मामले में LIC दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। LIC 82 प्रतिशत पर इक्विटी पर उच्चतम रिटर्न प्रदान करती है, जो कि तीसरे नंबर पर है।
8) LIC IPO : फाइनेंस
LIC ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में एक साल पहले की अवधि में 6.14 करोड़ रुपये की तुलना में 1,437 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2012 की पहली छमाही में इसकी नई व्यवसाय प्रीमियम वृद्धि दर 554.1 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 394.76 प्रतिशत थी।
9) LIC IPO: एंबेडेड वैल्यू
DRHP के अनुसार एम्बेडेड मूल्य 5.39 ट्रिलियन रुपये निर्धारित किया गया है। आमतौर पर कंपनियां EV के लगभग 3-4 गुना पर ट्रेड करती हैं।
10) LIC IPO: कितनी हिस्सेदारी बेच रही है सरकार?
सरकार ने सूचित किया है कि वह कुल पूंजी का 5 प्रतिशत शेयरों के रूप में बेचेगी। इसलिए वह कंपनी में 95 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार रखेगी।
LIC का गठन 1 सितंबर, 1956 को भारत में 245 जीवन बीमा कंपनियों का विलय करके 5 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ किया गया था। यहां तक कि बहुत से निजी जीवन बीमा कंपनियों के बाजार पर पहुंचने के बावजूद, LIC प्रमुख जीवन बीमाकर्ता बना हुआ है।
ये भी पढें-
LIC IPO में करना है निवेश तो खोलना होगा डीमैट खाता, यहां जानें Demat Account Kaise Khole?
IPO में पहली बार करने जा रहे है निवेश? तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा
NFO Kya Hai? | म्यूच्यूअल फंड में NFO क्या होता है और यह IPO से कितना अलग है? जानिए सबकुछ