30 लाख की घड़ी, ऑडी कार! नवविवाहित अथिया-केएल राहुल को मिला महंगा तोहफा !

Watch worth 30 million, Audi car! Newly married Athiya-KL Rahul get an expensive gift!
सबसे पहले बात करते हैं,अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी की जिन्होंने अपनी बेटी को शादी के तोहफे के तौर पर मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब ५० करोड़ रुपए बताई जा रही है।बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान और सुनील शेट्टी की दोस्ती जगजाहिर है और इस मौके पर सलमान ने अपने खास दोस्त की बेटी को करीब १.६३ करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की है। जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी के काफी क्लोज माने जाते हैं। जैकी,अथिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने चोपर्ड ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब ३० लाख रुपए है।

अर्जुन कपूर अथिया शेट्टी के काफी करीबी दोस्त हैं। उन्होंने अपनी खास गर्लफ्रेंड को उनकी शादी पर डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि क्रिकेट स्टार विराट कोहली भी इस मामले में किंग साबित हुए हैं। उन्होंने अपने दोस्त केएल राहुल को करीब २.१७ करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। पूर्व कप्तान माही उर्फ महेंद्र सिंह धोनी भी शादी में शामिल हुए और केएल राहुल को कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट की। इस बाइक की बाजार कीमत करीब ८० लाख रुपए है।