टेलीविज़न

जब हुक्का बार में नशे में धुत पकड़ी गई थी टीवी सीरियल की संस्कारी बहु...

Janprahar Desk
21 April 2021 6:27 PM GMT
जब हुक्का बार में नशे में धुत पकड़ी गई थी टीवी सीरियल की संस्कारी बहु...
x
टेलेविज़न सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु उर्फ़ जिया मानेक (Giaa Manek) पकड़ी गई। वह अपने मां और दो दोस्तों के साथ हुक्का बार में गई थी। उन्हें मुंबई पुलिस ने नशे में धुत हालात में पकड़ा था।

सेलिब्रिटीज अक्सर अपने परिवार या दोस्तों के साथ डिनर या फिर पार्टी करते हैं। साल 2012 में मुंबई पुलिस के एक हुक्का रेस्ट्रो बार में रेड मारी जिसमें टेलेविज़न सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु उर्फ़ जिया मानेक (Giaa Manek) पकड़ी गई। वह अपने मां और दो दोस्तों के साथ हुक्का बार में गई थी। उन्हें मुंबई पुलिस ने नशे में धुत हालात में पकड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने लगभग 12 बजे वह बार में छापा मारा था। इस छापेमारी में पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें 15 लड़के, दो लड़कियां और चार कर्मचारी शामिल थे।

Giaa Manek

अभिनेत्री जिया मानेक को मुंबई पुलिस बाद ने छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने नशा नहीं किया था। लगभग 2 बजे जिया बालों को अपने चेहरे को छुपाते हुए वहां से निकली। मीडिया से उन्होंने बहुत बचने की कोशिश की वह कैमरा में कैद हो गई।

जिया ने कहा कि वह अपनी मां और दोस्तों के साथ लगभग 11 बजे रेस्तरां में पहुंची और पनीर चिली ऑर्डर किया। हमने बिल करीब 11.30 बजे भर दिया और जब छापा पड़ा तो मैंने पुलिस को अपना बिल दिखाया, उन्होंने मुझे तुरंत छोड़ने की अनुमति दी। मुझे पुलिस स्टेशन नहीं ले जाया गया।

अन्य खबरें:

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story