
दूसरों को इशारे पर नचाने वाले शकुनि मामा को जब असल ज़िन्दगी में धमकी मिली, तो क्या हुआ?

लॉकडाउन के मध्य एक ऐसी चीज़ हुई, जो दर्शकों को काफ़ी पसंद आ रही है। वह था पुराने धारावाहिकों का पुनः प्रसारण। इसकी शुरुआत दूरदर्शन ने 90's के दशक के 'रामायण' और 'महाभारत' के प्रसारण से की। बी आर चोपड़ा के दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण के बाद, इन दिनों कलर्स चैनल पर इसे पुनः दिखाया जा रहा है। इस धारााहिक के प्रसिद्ध किरदार 'शकुनि मामा' को निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल ने एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया है।
गुफी पेंटल ने कहा कि जब शो असल में चला करता था, तब उन्हें कई फैंस के संदेश खत द्वारा आए करते थे। उन्होंने आगे बताया कि 1980 में उन लोगों की ये एक विशेषता थी कि वे किरदार को सत्य मानते थे, यानी कि वे सभी उन्हें सही का शकुनि मामा समझते थे। इसी कारण से उन्हें एक बार, एक खत से धमकी दी गई।
गुफी ने बताया कि उस खत में लिखा था कि अगर उन्होने अपनी बुरी आदतें नहीं त्यागी, तो उनके टांगो को वह तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि लोग उनके पात्र के वजह से उन्हें पसंद नहीं करते थे। उस ज़माने की कई मीठी यादें उन्हें अब भी याद हैं।
इस किस्से से यह पता चलता है कि शकुनि मामा के महाभारत के कृत्यों के फल गुफी पेंटल को असल जिंदगी में देखने पड़े।