टेलीविज़न

बिग बॉस फेम असीम रियाज के साथ शादी को लेकर हिमांशी ने कहा 'हमारे धर्म अलग हैं, थोड़ा वक़्त चाहिए'!

Janprahar Desk
5 Jan 2021 6:53 PM GMT
बिग बॉस फेम असीम रियाज के साथ शादी को लेकर हिमांशी ने कहा हमारे धर्म अलग हैं, थोड़ा वक़्त चाहिए!
x
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। आपको याद दिला दें असीम रियाज ने शो में हिमांशी को प्रोपोज़ किया था, घर से बाहर आने के बाद दोनों की शादी की चर्चा भी खूब हुए थे। हाल ही में हिमांशी ने असीम के साथ शादी को लेकर कहा हैं कि 'वो दोनों थोड़ा वक़्त चाहते है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हिमांशी (Himanshi Khurana) ने कहा कि 'पहले लोगों को हमारे रिश्ते पर शक था, अब ये सब बोल रहे हैं। हम जल्दी में नहीं हैं। अभी हम अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। हम एक-दूसरे के साथ हैं। हमारे धर्म अलग हैं। हमारा परिवार हमारे साथ खुश है, लेकिन हमारे रिश्ते को समय चाहिए।'

बिग बॉस में आने के बाद हिमांशी और असीम तीन म्यूजिक वीडियो 'कल्हा सोहणा नई', 'ख्याल रख्या कर' और 'दिलों को दी कसम' में एक साथ देखा गया है। अक्सर असीम और हिमांशी ट्विटर पर ट्रेंड होते रहते है।

Next Story