टेलीविज़न

Mother’s Day 2020: खास अंदाज में ‘लक्ष्मण’ ने दी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं, फैंस को भी दिया ये संदेश।

Janprahar Desk
10 May 2020 5:53 PM GMT
Mother’s Day 2020: खास अंदाज में ‘लक्ष्मण’ ने दी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं, फैंस को भी दिया ये संदेश।
x
मदर्स डे के खास मौके पर फिल्मी सितारे भी अपनी मांओं को शुभकामनाएं देने और उनसे जुड़ी यादों को साझा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। लॉकडाउन के बीच कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुबह से अब

मदर्स डे के खास मौके पर फिल्मी सितारे भी अपनी मांओं को शुभकामनाएं देने और उनसे जुड़ी यादों को साझा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। लॉकडाउन के बीच कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुबह से अब तक कई सितारे अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं।

अब इस कड़ी में दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल रामायण के अभिनेता सुनील लहरी का नाम भी जुड़ गया है। सुनील लहरी ने रामानंद सागर के रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद किया और उनके लिए बेहद खास पोस्ट साझा किया है। साथ ही अपने फैंस के लिए खास संदेश दिया है।

सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर साझा की है। मां की तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। सुनील लहरी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मदर्स डे के अवसर पर मां को शत-शत नमन, सिर्फ आज ही के दिन नहीं बल्कि साल के हर दिन दुनिया की सभी मांओं को प्रणाम’। सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

उनके फैंस और कई सोशल यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों दूरदर्शन चैनल पर सुनील लहरी का सुपरहिट सीरियल रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ तो यह सीरियल अचानक से सुर्खियों में छा गया। इतना ही नहीं रामायण सीरियल ने टीआरपी के मामले में रिकॉर्ड भी बनाया है। दोबारा से शो को मिल रहे प्यार को देखते हुए सुनील लहरी इन दिनों इस शो से जुड़े मजेदार किस्से भी दर्शकों और फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर रामायण सीरियल से जुड़े किस्सों की एक सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत वह वीडियो के जरिए शो से जुड़ी हर किस्से फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। वह वीडियो के जरिए अब तक कई मजेदार किस्से बता चुके है। सुनील लहरी के फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर उनसे कई सवाल भी करते हैं।

Next Story