टेलीविज़न

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बनी शायरा, एक गरीब परिवार पर लिखी खूबसूरत कविता

Janprahar Desk
18 Nov 2020 7:45 PM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बनी शायरा, एक गरीब परिवार पर लिखी खूबसूरत कविता
x
टेलीविज़न एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया कल गेट वे ऑफ़ इंडिया आई थी। वहां उन्होंने ताज होटल के पास रस्ते पर एक परिवार को बैठे देखा।

टेलीविज़न एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया कल गेट वे ऑफ़ इंडिया आई थी। वहां उन्होंने ताज होटल के पास रस्ते पर एक परिवार को बैठे देखा। दिव्यांका ने उस परिवार का उल्लेख करते हुए एक खूबसूरत कविता लिखा है। उस कविता के अल्फाज यक़ीनन आपके दिल को छू लेगी।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की कविता पढ़े यहां-

"जहाँ अपने, वहीं बना आशियाना"
घर की चार दीवारी, बिस्तर पर सोते बच्चे,
गोदी पर सर टिकाया टॉमी
और सोफे पर बैठे हम.

कभी लोन का डर, कभी काम की चिंता,
बहुत कुछ के बीच, सब कुछ की चाहत में,
टीवी पर टकटकी लगाए ख़यालों में खोये हम.

और एक तरफ आसमानी छत के नीचे,
फुटपाथ की तकिया पर सिमटे मासूमों का नसीब.
वो मोती जो पालतू नहीं पर है बहुत करीब.
सड़क पर घर सजाये - वो हैं बहुत गरीब.

सिमटे बैठे हैं-
ग़ौर से देखो तो डर नहीं यह प्यार है.
तस्वीर खींचने वाले से हिचक नहीं,
ज़हन में इत्मिनान है.

टीवी नहीं फ़ोन पर देखते हैं कहानियाँ,
आज में जीते हैं, कल तो देगा ही हैरानियाँ,
एक पल में जैसे ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा सिखा जाना.
रुक बेचैन मन- जहाँ अपने, वहीं बना आशियाना !
-दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इस पोस्ट में आपकी राय भी पूछी है की इस तस्वीर को देखकर आपको क्या लगता है? लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे है। इस पोस्ट को सिर्फ 2 घंटे में 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Next Story