
शादी के बंधन में बंध गए एक्टर शाहिर शेख और रुचिका कपूर, दोनों की चट मंगनी पट बियाह!

टीवी एक्टर शाहिर शेख और रुचिका कपूर शादी के बंधन में बंध गए है। कोरोनावायरस और लॉकडाउन को देखते हुए दोनों ने फ़िलहाल कोर्ट मैरिज की है। वहीँ अगले साल जून में दोनों रीती रिवाजो के साथ शादी करने वाले है। शादी करने के बाद शाहिर (Shaheer Sheikh) ने कहा कि उन्हें उनकी सच्ची साथी मिल गई है। वे रूचिका के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।
शाहिर और रुचिका एक दुसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूरको डेट करने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी। सांझा की हुई तस्वीर में रुचिका ने रिंग पहनी थी, इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों ने सगाई पहले ही कर ली थी।
कौन है टीवी एक्टर शाहीर शेख पत्नी?
* रुचिका कपूर मुंबई की ही रहने वाली हैं। रुचिका कपूर का जन्म 21 जून 1988 को मुंबई में हुआ है।
* रुचिका कपूर के पिता मुंबई में बिजनस करते हैं, जबकि उनकी मां होममेकर हैं।
* रुचिका ने क्रिएटिव प्रड्यूसर के तौर पर बालाजी फिल्म्स के लिए 'जजमेंटल है क्या', 'लैला मजनू' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों के लिए काम किया है।
* रुचिका कपूर ने मुबंई के जमनाबाई नारसी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।
* रुचिका कपूर और शाहीर शेख की पहली मुलाकात 2 साल पहले 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी।