Chithra Passed Away: मलयालम एक्ट्रेस चित्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Malayalam Actress Chitra died: मलयालम अभिनेत्री चित्रा का 21 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष की थीं और उन्होंने ने अपने घर में अंतिम सांस ली। बता दें अपने फ़िल्मी करियर में करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था।
उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचा है। उनके करीबी चित्रा के निधन पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर चित्र के निधन जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'मलयालम अभिनेत्री चित्रा जिन्होंने कई भाषाओँ की फिल्मों में काम किया था, उनका दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया।
चित्रा ने कई दमदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था। बता दें चित्रा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ जैसी कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया था।
यहां देखिये जनप्रहार का लेटेस्ट वीडियो:-