क्रिकेटर केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से की शादी, ऐसा है क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन......!

Cricketer KL Rahul marries actress Athiya Shetty, such is the connection between cricket and Bollywood.
एक बार फिर साबित हो गया है,कि क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी गहरा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शादी कर ली है। इससे बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। इस बीच कई एक्ट्रेसेस ने टीम इंडिया के क्रिकेटरों को पहली नजर में क्लीन बोल्ड किया है। केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी के बाद दोनों की नई पारी शुरू हुई। केएल और अथिया की शादी के मौके पर हम जानेंगे की,क्रिकेटर-बॉलीवुड स्टार्स के रेलिशन के बारे में।
मौजूदा भारतीय टीम के ११ खिलाड़ियों में से ४ क्रिकेटरों ने बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों से शादी की है। इसमें अब केएल राहुल का नाम जुड़ गया है।
केएल राहुल-अथिया शेट्टी: केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। वह दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के दामाद हैं। अथिया ने हीरो, मोतीचूर-चकनाचूर और मुबारकां जैसी फिल्मों में काम किया है। केएल राहुल ने अब तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाली है।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा: विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है। विराट-अनुष्का कई सालों से रिलेशनशिप में थे। फिर उन्होंने २०१७ में शादी कर ली। इन दोनों को २०२१ में कन्यारत्न प्राप्त हुआ जिसका नाम वामिका है।
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक २०२० में शादी के बंधन में बंधे थे। नताशा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया था। उन्होंने बॉलीवुड में आइटम नंबर और कई भूमिकाएँ भी की हैं।
युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। धनाश्री कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक परफॉर्मर भी हैं।
इसके अलावा जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है। सागरिका ने फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया है। युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेचल कीच से शादी की है। हेचल को असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' से भी मिली थी। और इसी तरहा क्रिकेटर-बॉलीवुड स्टार्स के बिच दिन ब दिन गहरा रिश्ता बनता जा रहा है।