प्रियंका को पिज़्ज़ा तो ऋतिक को ये इंडियन फ़ूड हैं बहुत पसंद, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पसंदीदा फ़ूड पिज़्ज़ा खाते हुए एक वीडियो शेयर की थी, जहां उन्हें बच्चों की तरह पिज़्ज़ा खाते देखा गया था। उनको पिज़्ज़ा खाते हुए देख आपका भी मन ललचा जाएगा। वहीँ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।
ऋतिक ने दो फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं एक उन्होंने स्टेटस लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में ऋतिक लैपटॉप पर काम करते दिख रहे हैं। फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा है मेरे सीरियस चेहरे पर मत जाओ मैं सिर्फ मेन्यू चेक कर रहा हूं। आगे लिखा 'वो समोसा मिस कर रहे हैं।'
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का पिज़्ज़ा खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। वीडियो में प्रियंका बेहद क्यूट लग रही हैं। वह पिज्जा देखकर काफी खुश हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखी जाएगी।
अन्य खबरें:
- आमिर खान ने बताया उन्होंने सोशल मीडिया को क्यों कहा अलविदा, 'मैं अपनी धुनकी में रहता हूं'
- सारा अली खान बनी दुल्हन, मनीष मल्होत्रा का नया कलेक्शन 'Nooraniyat' है लाजवाब, देखिये Video
-
पतली कमरिया' पर मौनी रॉय ने किया जबरदस्त डांस, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ, आप भी देखिये वीडियो
-
सायना नेहवाल का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था: परिणीति चोपड़ा
-
जब शाहरुख खान ने कहा कि अगर उन्हें पता चला कि बेटी सुहाना का कोई बॉयफ्रेंड है, तो उन्होंने कहा 'मैं उसका...'
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|