चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर साधा निशाना।

Janprahar Desk
3 Feb 2020 9:16 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर साधा निशाना।
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। दिल्ली के पटपड़गंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। दिल्ली के पटपड़गंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा ”सीलमपुर हो, जामिया हो या शाहीन बाग, बीते कई दिनों से नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हुए, क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है, जी नहीं, ये संयोग नहीं ये एक प्रयोग है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि शाहीन बाग के पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने के इरादे रखता है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक कानून का विरोध होता तो सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद यह समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं और वो सारे बाते अब उजागर हो चुकी हैं।

शाहीन बाग में संविधान कि को सामने रखकर नागरिकता कानून का विरोध करने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है और असली साजिश से ध्यान बांटा जा रहा है। हमारा संविधान ही देश की न्यायपालिका और अदालतों का आधार है। संविधान की भावना के अनुरूप ही न्यायालय चलते हैं, इंसाफ दिया जाता है। अलग अलग केसों में सर्वोच्च अदालत की भावना यही रही है कि विरोध प्रदर्शन से सामान्य नागरिक को परेशानी न हो, देश की संपत्ति का नाश न हो। हिंसा तोड़फोड़ आगजनी पर सुप्रीम कोर्ट ने हमेशा अपनी नाराजगी जताई है। लेकिन ये लोग अदालतों की परवाह नहीं करते, कोर्ट की बात ही नहीं मानते और बातें करते हैं संविधान की। जिस संविधान ने न्यायपालिका को बनाया और न्यायपालिका जो कह रही है उसे मानने को तैयार नहीं, और दुनिया को संविधान सिखा रहे हो।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा इस तरह के विरोध प्रदर्शनों के पीछे जो मानसिकता है उसे रोकना जरूरी है, उन्होंने जनता से कहा, ”साथियो इस मानसिकता को यहीं रोकना जरूरी है। साजिश रचने वालों की ताकत बढ़ी तो कल फिर किसी और सड़क और किसी और गली को रोका जाएगा। हम दिल्ली को इस अराजकता में नहीं छोड़ सकते, इसे रोकने का काम सिर्फ दिल्ली के लोग कर सकते हैं, भाजपा को दिया हर वोट यह करने की ताकत रखता है, वही कर सकता है। हमारी सरकार अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

Next Story