
पुदुचेरी में राजग और सत्तारूढ़ एसडीए में होगी कड़ी टक्कर : सर्वे

यह बात सोमवार को आईएएनएस सी-वोटर ओपिनियन पोल में सामने आई है।
सर्वेक्षण में सामने आए नतीजों के अनुसार, 2016 में पुदुचेरी विधानसभा चुनावों में 30 में से 17 सीटें जीतने वाली कांग्रेस-द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन को इस बार 14 सीटें मिलने का अनुमान है। उसे केंद्र शासित प्रदेश में तीन सीटों का नुकसान होने की संभावना है।
हालांकि ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एडीएमके) के गठबंधन राजग को 16 सीटों के साथ बहुमत हासिल हो सकता है। इस गठबंधन को जहां पिछले चुनावों में 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, वहीं इस बार यह चार सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है।
सर्वेक्षण पुदुचेरी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 1,000 लोगों के विश्लेषण पर आधारित है। पुदुचेरी 1954 तक भारत में एक फ्रांसीसी औपनिवेश रहा, जो अब दक्षिण-पूर्वी तमिलनाडु राज्य से कुछ दूरी पर एक छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।
पुदुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल आठ जून को समाप्त होने जा रहा है और अप्रैल-जून में यहां मतदान होने की संभावना है।
सत्तारूढ़ सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलायंस (एसडीए) को करीब 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं, वहीं राजग को 14 से 18 सीटों के बीच जीत मिल सकती है।
अन्य खबरे:
- केरल में 46.7 प्रतिशत वोटों के साथ विजयन मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद : सर्वे
-
विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बनर्जी सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी : सर्वे
-
असम विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी भाजपा : सर्वे
-
जीएचएमसी चुनावों में, बीजेपी शुरुआती बढ़त के बाद, आधी सीटों से पिछड़ी।
-
“चुनाव परिणामों से जाहिर है कि जनता, ईमानदार प्रिय उम्मीदवारों और पार्टियों को ही आशीर्वाद देती है।” - प्रधानमंत्री