

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल वालो की दिल्ली में ८ फरवरी को चुनाव है। सभी पार्टी के नेताओंने अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून, तुष्टिकरण की राजनीति, बेरोजगारी, प्रदूषण और स्वच्छ जल जैसे विभिन्न मुद्दे उठाएं।
प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में तथा पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर और मादीपुर में रोड शो किए। लोगोंको अपने प्रचार के दौरान अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को पीछे छोड़ने के लिए बहुत कोशिस की है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली में अपने पटपड़गंज चुनाव क्षेत्र में पदयात्रा की। लोगोंका आशीर्वाद लिया और हमारी पार्टी को वोट दो ऐसा लोगोंको कहा।
70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। मतगणना होने के बाद पता चलेगा की दिल वालो की दिल्ली पर कोनसी सरकार अपना शासन चलती है।