
बिहार चुनाव : दूसरे चरण के चुनावी रण में नेता व स्टार प्रचारक, आरोप-प्रत्यारोप, वादों, आश्वासन का दौर जारी।

पटना, 28 अक्टूबर
आपको बता दें कि, बिहार में आज शाम तक संपन्न, पहले चुनावी चरण के बाद दूसरे चरण के लिए पार्टियां, नेता, स्टार प्रचारक, कार्यकर्ता पुनः अपनी नीतियों, वादों के साथ मैदान में उतरे हैं। दूसरे चरण के प्रचार में, तेजस्वी यादव ने गोपालगंज जिले में हुई अपनी रैली में लोगों से 10लाख नौकरी देने का वादा किया। वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी सरकार जनता के वादे पर खरी नहीं उतरी। वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख, उपेंद्र कुशवाहा ने मोतिहारी व झंझारपुर में रोड शो किया।
इसके अलावा, जन अधिकार पार्टी प्रमुख, पप्पू यादव ने कटिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए, नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि, उनकी सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिससे निपटने में वह असमर्थ रहे हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कि वृंदा करात ने आरोप लगाया कि, नीतीश व केंद्र ने, राज्य के कमजोर, गरीब पिछड़े, दलितों के लिए राहत कार्य नहीं किए हैं। उनके साथ उपेक्षा का भाव अपनाया हुआ है।
आपको बता दें कि, राहुल गांधी भी पश्चिमी चंपारण में, प्रचार सभा में पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि, उसने किसानों से किए वादे को पूरा नहीं किया और वर्तमान में प्रस्तुत तीनों बिल किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र है। वहीं, नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वाले युवाओं व अन्य के प्रति नीतीश कुमार ने बुरा बर्ताव किया। इसके बाद, वह दरभंगा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।