चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव का किया स्वागत|

Janprahar Desk
6 Jan 2020 6:45 PM GMT
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव का किया स्वागत|
x
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का किया स्वागत| आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के लोग इसका इंतजार कर रहे थे और ये चुनाव काम के बलबूते पर लड़ा जाएगा, न कि झूठे आश्वासनों पर। उन्होंने

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का किया स्वागत| आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के लोग इसका इंतजार कर रहे थे और ये चुनाव काम के बलबूते पर लड़ा जाएगा, न कि झूठे आश्‍वासनों पर।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पानी और बिजली के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है तथा राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू न करके उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित किया है।

आम आदमी पार्टी संयोजक तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और चुनाव जीतने के लिए आश्वस्त है।

दिल्ली में अब देखना ये है की राजनीती में कोनसी पार्टी जीतेगी आम आदमी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी| दिल्ली में ७० सीटों पर चुनाव होने वाला है| ८ फरवरी को एक ही चरण में ओटिंग होगी| मतोंकी गिनती ११ फरवरी को होगी| पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ६७ सीट जित चुकी थी इस साल कितने जीतेगी कुछ कहा नहीं जा सकता| इसका पता तो गिनती होने के बाद ही पता चलेगा|

Next Story