चुनाव

अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दी शुभकामनाएं, लिखा काम बोलता है।

Janprahar Desk
8 Feb 2020 10:20 PM GMT
अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दी शुभकामनाएं, लिखा काम बोलता है।
x
उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शुभकामनाएं दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर पर केजरीवाल के साथ एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा ”दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की

उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शुभकामनाएं दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर पर केजरीवाल के साथ एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा ”दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ! काम बोलता है।” दिल्ली (Delhi) में चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जनता से काम के आधार पर वोट मांगे है। प्रचार के दौरान केजरीवाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को लेकर वोट मांगते नजर आए है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार मतदाता बने अपने बेटे समेत परिवार के साथ वोट डाला। सभी युवा मतदाताओं से वोट डालने का अनुरोध करता हूं। आपकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

पुलकित ने कहा कि पहली बार वोट डालकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनके पिता फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे तो उस पर पुलकित ने कहा कि जिसे भी लोग चुनेंगे वह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा। केजरीवाल ने सुबह टि्वटर पर महिलाओं से वोट डालने और अपने परिवार के पुरुषों को साथ ले जाने की अपील की थी। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील- जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।

Next Story