Hindi Varnmala। हिंदी वर्णमाला। Hindi Alphabets for Children
छोटे बच्चों को हिंदी वर्णमाला सिखाने के लिए यह बिल्कुल सही जगह है। यहां दी गई सूची पर नजर डालें और इसकी मदद से अपने बच्चों को हिंदी वर्णमाला का ज्ञान दें। Hindi Varnmala। Hindi Alphabets for Children
Fri, 19 Mar 2021

स्कूल की शिक्षा शुरू करने पर सबसे पहले बच्चों को अक्षर सिखाए जाते हैं। हिंदी से लेकर अंग्रेजी तक उन्हें "अ आ इ ई" और "ABCD" सिखाए जाते हैं। इसके अलावा इन चीजों को सीखने के बाद ही बच्चे आगे की पढ़ाई सीख पाते हैं। ऐसे में स्कूल के अलावा उन्हें घर पर पढ़ाना भी बहुत जरूरी होता है ताकि उन्हें हर चीज अच्छे से याद रहे। इंग्लिश की ABCD लगभग हर किसी को याद रहती है लेकिन बहुत कम लोगों को ही हिंदी वर्णमाला का पूरी तरह से याद रहता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को घर पर ही हिंदी की वर्णमाला पढ़ाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। हिंदी वर्णमाला को जानने के लिए आगे पढ़ें। Hindi Varnmala। हिंदी वर्णमाला। Hindi Alphabets for Children
हिंदी वर्णमाला। Hindi Alphabets for Children
हिंदी वर्णमाला को दो भागों में विभाजित किया जाता है स्वर और व्यंजन। हिंदी वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं जो यहां निम्नलिखित बताए गए हैं:
स्वर :
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, ॲ, ऑ
अनुस्वार- अं
विसर्ग- अ:

व्यंजन :
क, ख, ग, घ, ङ
च, छ, ज, झ, ञ
ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म
य, र, ल, व
श, स, ह, ळ,
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
यहां दी गई हिंदी वर्णमाला का उपयोग करें और अपने बच्चों को आसानी से हिंदी का ज्ञान दे।
अन्य खबरें:
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|