Facts about India in Hindi: भारत के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
भारत देश के बारे में कुछ अनकही और दिलचस्प बातों को जानने के लिए आगे पढ़ें। हम आपको भारत के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Mon, 15 Mar 2021

हर भारतवासी को अपने देश से बहुत ज्यादा प्यार होता है। साथ ही अपने देश को लेकर वह बहुत गर्व महसूस करते हैं। भारतवासी जहां भी जाए अपने देश का गुणगान करना नहीं भूलते हैं। भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में हर कोई वाकिफ है और इसके बारे में बच्चों को भी स्कूल में बड़े अच्छी तरह से पढ़ाया जाता है। लेकिन हमारे देश के बारे में ऐसी कई सारी बातें हैं जो शायद आज तक हर किसी को पता नहीं है। आज हम ऐसी ही कुछ दिलचस्प और आश्चर्यजनक बातों के के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आप सभी को पता नहीं होगा तो चलिए बात करते हैं इसके बारे में। Unknown facts about India in Hindi:
भारत के बारे में जानकारी: Facts about India in Hindi
- First shampoo was invented in India
दुनिया भर में आज हर कोई shampoo का इस्तेमाल करता है। लोग अपने बालों के जरूरत के मुताबिक अलग-अलग शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि शैंपू का सबसे पहला इस्तेमाल भारत देश में किया गया था। जैसे की हम सभी को पता है भारत जड़ी बूटियों का देश है। पुराने जमाने में लोगों ने आमला को कई जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर बालों को धोने के लिए इस्तेमाल किया था। ऐसे ही करते हुए शैंपू का आविष्कार किया गया।
- Kumbh Mela can be seen from Space
देश में होने वाले कुंभ मेले से हर कोई वाकिफ है। कुंभ का मेला हमारे देश में होने वाले सबसे बड़े उत्सव के रूप में माना जाता है। लेकिन यह चीज हर किसी को पता नहीं है कि कुंभ का मेला इतना विशाल होता है कि इससे इसे आप अंतरिक्ष से भी देख सकते हैं। जी हां! साल 2011 के कुंभ मेले में भक्तों की इतनी बड़ी भीड़ लगी थी कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा गया था।
- World's Highest Cricket Ground
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी हमारे देश में है। यह एक चौंकाने वाली बात है जो कि सबको पता नहीं है हिमाचल प्रदेश में चैल क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान है। यह 19वीं शताब्दी में बना था और लगभग 2444 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।
- Indian Kabaddi Team won all the World Cup till date
खेल के जगत में भारत ने अपना डंका कई बार बजाया है। ऐसी ही एक उपलब्धि के रूप में हमारे देश की पुरुषों की कबड्डी टीम ने अब तक के सारे वर्ल्ड कप के खिताब को जीता है। इसके अलावा महिलाओं की कबड्डी टीम भी आज तक होने वाले सभी वर्ल्ड कप को जीतती आ रही है।
- This Village has no door or lock
लोग अक्सर रात को सोने के पहले अपने घरों को बंद करके सोते हैं। लेकिन हमारे देश में एक ऐसा गांव भी है जहां इतने सालों से कोई भी घर में दरवाजे या खिड़कियां बंद नहीं हुई। हम बात करें हैं शनि शिंगणापुर की। यहां पर पिछले 400 सालों से कोई भी जुर्म की घटना सामने नहीं आई है जिस वजह से लोग अपने घरों में ना दरवाजे लगाते हैं ना ताले लगाते हैं।

- Temple of Rats
भारत देश में लोग भगवान को बहुत श्रद्धा से पूजते हैं। यहां हजारों मंदिरों की स्थापना की जाती है जहां भगवान की बड़े श्रद्धा और भक्ति से सेवा की जाती है। लेकिन हमारे देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां सिर्फ चूहों की पूजा की जाती है। जी हां! आपने सही। राजस्थान के करणी माता मंदिर में हजारों चूहे रहते हैं जहां लोग उन्हें भगवान के रूप से पूजते हैं।
तो यहां हमने आपको हमारे देश के बारे में कहीं सारी अनोखी बातें बताएं अगली बार इन बातों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बांटे और उनका ज्ञान बढ़ाए!
अन्य खबरें:
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|