एक बार फिर 'सैराट' का दोहराव देखने को मिला, खुद माँ-बाप ने कर दी लड़की की हत्या !

Sairat's parents killed the girl once again
डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली २३ वर्षीय युवती की उसके ही परिवार वालों ने हत्या कर दी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑनर किलिंग को लेकर जिले में हड़कंप मच गया है। पता चला है,कि लिंबगांव थाना क्षेत्र के पिंपरी महिपाल में परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस बच्ची की हत्या कर के उसके शव को जला दिया गया था। उसके बाद शव की राख को किनारे की धारा में प्रवाहित कर दिया। मृत युवती का नाम शुभांगी जोगदंड है। शुभांगी बीएचएमएस थर्ड ईयर में पढ़ रही थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता, दो भाइयों और मामा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी सामने आ रही है,कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। अधिक जानकारी यह है,कि शुभांगी जोगदंड नांदेड़ जिले के पिंपरी महिपाल की रहने वाली थी। वह बीएचएमएस थर्ड ईयर में पढ़ रही थी।
उसका गांव के ही एक युवक से शुभांगी प्यार करती थी। लेकिन परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। दूसरी ओर परिवार ने तीन महीने पहले उसकी शादी की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन आठ दिन पहले प्रेम संबंधों के चलते यह अरेंज मैरिज टूट गई।
शुभांगी की पिछले रविवार को परिवार के लोगों ने गुस्से में हत्या कर दी थी। जोगदंड परिवार की, शादी टूटने से गांव में बदनामी हुई थी। पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने बयान दिया है,की 'शुभांगी की हत्या कर दी और उसके शरीर को जला दिया,इसके बाद हमने इस शरीर की राख को पास की नदी में बहा दि'। मिली गुप्त सूचना के मुताबिक पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शुभांगी की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लड़की के माँ-बाप दो भाई और मामा शामिल हैं।