निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी की दया याचिका ख़ारिज।

निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी मुकेश कुमार सिंह की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किये जाने के खिलाफ उसने आज उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दायर की है। दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17 जनवरी को खारिज कर दी थी।
मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े और न्यायमूर्ति बी आर गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने इस मामले की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर आरोपी के वकील से कहा कि वे इसे सूची बनाने वाले अधिकारी के समक्ष रखें क्योंकि दोषियों को पहली फरवरी को सुबह छह बजे फांसी दिया जाना निर्धारित है। पीठ ने कहा कि फांसी के मामले में दायर याचिका को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी।
उच्चतम न्यायालय ने एक दूसरे आरोपी अक्षय कुमार की क्यूरेटिव याचिका को पहले ही खारिज कर दिया है। अब निर्भया हत्या मामले में जो दोषी है उस सबको फांसी मिलना तय हो चूका है।