Types of Ration Card in India। राशन कार्ड के कितने प्रकार होते हैं?
क्या आप राशन कार्ड कि चार category के बारे में जानते हैं? राशन कार्ड के अलग-अलग प्रकार जानने के लिए आगे पढ़ें।
Fri, 19 Mar 2021

राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाला यह राशन कार्ड सब्सिडी पर अनाज लेने और अन्य कई कामों के लिए महत्वपूर्ण है। सरकारी दस्तावेज के रूप में इसे हाथों-हाथ स्वीकार किया जाता है। राशन कार्ड अलग-अलग category के तहत लोगों को दिए जाते हैं। राशन कार्ड धारकों को उनकी आर्थिक स्थिति के मुताबिक कार्ड दी जाती है। आर्थिक स्थिति के मुताबिक लोगों को यह चार तरह के कार्ड जारी किए जाते हैं। Types of Ration Card in Hindi
Types of Ration Card in India। Ration Card ke Prakar
-
BPL: Below Poverty Line (गरीबी रेखा के नीचे)
- APL: Above Poverty Line (गरीबी रेखा से ऊपर)
- AAY: Antyodaya Anna Yojana (अंत्योदय अन्न योजना)
- AY: Annapoorna Yojana (अन्नपूर्णा योजना)
हालांकि राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आपको इनके यह जानना जरूरी है कि इन card का मतलब क्या है और इससे आप क्या फायदा मिल सकता है।
- BPL: सबसे पहले बात करते हैं BPL CARD की। यह कार्ड गरीबी रेखा के नीचे नीचे रहने वाले लोगों को दिया जाता है। इसमें कौन लोग शामिल होंगे और कौन नहीं यह परिवार की income और सदस्यों की संख्या के अनुसार तय किया जाता है।
- APL: वही बात करें अगर APL CARD की तो यह उन लोगों को दिया जाता है जो कि गरीबी रेखा से ऊपर होते हैं। लेकिन middle class category के नीचे होते हैं। यह कार्ड गरीब परिवारों को जारी किए जाते हैं। यह कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो कि आर्थिक रूप से अन्य लोगों की तुलना में कमजोर है।
- AAY: अंत्योदय अन्न योजना कार्ड ऐसे लोगों को दिए जाते हैं जो असहाय और अति गरीब होते हैं। अति गरीब से मतलब ऐसे नागरिक जिनकी आय बिल्कुल भी निश्चित नहीं है और अगर है भी तो वह ना के बराबर है।
- AY: ऐसे लोग जो राष्ट्र वृद्धावस्था पेंशन पाने लायक है परंतु उन्हें पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है के लिए AY card जारी किया गया है। उन्हें प्रतिमाह 10 किलो अनाज, 6 किलो गेहूं और 4 किलो चावल मुफ्त में दिया जाता है।
राशन कार्ड के बारे में और विवरण से जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर जरूर नजर डालें:
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन के जरिए अवश्य बताएं।
अन्य खबरें:
-
RBI New Policy on Cheque Payment | बैंक चेक पेमेंट का नया नियम क्या हैं?
-
How to become Jiomart Delivery Partner? Jiomart distributor कैसे बनें?
-
How to withdraw money from ATM in Hindi? ATM से पैसे कैसे निकालें? एटीएम से पैसे निकालने का आसान तरीका
-
How to apply for Firstcry Franchise Business in Hindi: सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?
-
What is a debit card? डेबिट कार्ड क्या होता हैं?
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|