योजना

Kisan Credit Card Kaise Banaye? : कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड? जानिए KCC के लाभ

Ankit Singh
12 Aug 2021 6:15 PM GMT
Kisan Credit Card Kaise Banaye? : कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड? जानिए KCC के लाभ
x
Kisan Credit Card Kaise Banaye? : कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड? जानिए KCC के लाभ

Kisan Credit Card Kaise Banaye?: अगर आप एक किसान है और आपको भी लोन की जरूरत पड़ती है तो आप आसानी से सरकारी स्कीम के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) बनवा सकते है। Kisan Credit Card (KCC) के तहत सरकार किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर में लोन मुहैया करवाती है। कोई भी किसान इस Kisan Credit Card का लाभ उठा सकते है। अगर आपको नहीं पता कि Kisan Credit Card Kaise Banaye? तो इस पोस्ट को पूरा पढें। हम आपको Kisan Credit Card से संबंधित सारी जानकारी बताएंगे।

सबसे पहले बता दें कि इस स्कीम का लाभ किसी भी प्रकार का किसान ले सकता है। खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, भले ही वो किसी दूसरे की जमीन पर खेती करता हो, इसका लाभ ले सकता है। Kisan Credit Card बनवाने के लिए किसान की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 75 साल होनी चाहिए।

Kisan Credit Card के जरिए 3 लाख तक का लोन लेने पर सेवा शुल्क नहीं लगेगा। आपको 3 लाख का कर्ज महज 7 फीसदी ब्याज पर मिल जाएगा। अगर आप समय पर पैसा लौटा देते है तो आपको 3 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। तो अगर आप समय पर पैसा लौटाते है तो आपको 4 फीसदी ब्याज पर ही कर्ज मिल रहा हैं। Kisan Credit Card Kaise Banaye? इसके लिए किसान किसी भी नजदीकी बैंक शाखा पहुंचकर आसानी से आवेदन कर सकता है। Kisan Credit Card के लिए बहुत ही सरल फॉर्म भरना होगा। महज 15 दिनों में KCC बन जाता है।

  • Kisan Credit Card के लिए कागजात : Documents for Kisan Credit Card

> आईडी प्रूफ के तौर पर आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से किसी भी एक को जमा कर सकते है।

> एड्रेस प्रूफ के लिए भी आईडी प्रूफ के किसी भी डाक्यूमेंट्स को जमा कर सकते है।

> Kisan Credit Card के लिए आप किसी भी ग्रामीण बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक से आवेदन मार सकते है। इसके अलावा SBI, BOI और IDBI Bank से KCC के लिए आवेदन दे सकते है।

> बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) रुपे केसीसी जारी करता है।

यह भी जानें: How to open SBI fixed deposit account Hindi: घर बैठे आसानी से खोले SBI में FD अकाउंट

  • Kisan Credit Card Kaise Banaye? : How to make Kisan Credit Card?

> सबसे पहले किसान योजना की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर जाएं। उसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड कर लें।

> इस फॉर्म को आपको अपनी कृषि योग्य जमीन के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा।

> आपको यह जानकारी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है।

> अगर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाकर सभी फॉर्मेलिटी पूरी करें।

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड देता है। केसीसी कार्डधारकों के लिए यह एक तरह का मुफ्त एटीएम सह डेबिट कार्ड होता है।

  • KCC नहीं मिलने पर यहां करें शिकायत

RBI रूल के हिसाब से बैंकों को आवेदन करने के 15 दिन में KCC जारी करना होता है। अगर 15 दिनों में आपका KCC नहीं मिलता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in/ पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Kisan Credit Card Kaise Banaye? को और अच्छे से समझने के लिए यह वीडियो देखें..

अगर आपको Kisan Credit Card Kaise Banaye? की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें।

अन्य खबरें

Next Story