असली और नकली सोना कैसे पहचाने? How to identify fake gold?

हम भारतीयों को सोना खरीदने का बहुत शौक होता है। हम थोड़े थोड़े पैसे जमा करके अपने और अपने परिवार वालों के लिए गहने बनाते हैं। इसके अलावा लोग घर में शादियों के लिए गहने बनाते हैं, साथ ही घर में कोई प्रोग्राम होने पर भी सोना बनाया जाता है। सोना भारतीय घरों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीजों में से एक के रूप में गिना जाता है।
लोग हर साल तरह-तरह के गहने बनाकर जमा करते हैं। ऐसे में जबकि सोने की कीमत इतनी बढ़ गई है, लोग सोना खरीदने से पहले दस बार सोचते हैं और फिर जाकर सोने में निवेश करते हैं। लेकिन आजकल के जमाने में हर चीज में मिलावट होने लगी है। इससे सोना बच नहीं पाया है। ऐसे में व्यापारी असली सोने के नाम पर नकली सोना बनाकर ग्राहकों को लूटने लगे हैं। व्यापारी सोने के नाम पर सोने का रंग चढ़ा कर पीतल बेच देते हैं और ग्राहक इस बात से भी बिल्कुल अनजान रहते हैं। अगर आप भी अपने सोने को लेकर चिंतित है तो डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप नकली और असली सोने की पहचान कर पाएंगे। How to identify fake gold in Hindi? नकली और असली सोने में क्या फर्क होता है?
सोना और पीतल कैसे पहचाने? असली सोने की पहचान कैसे करें?
- इस तरीके से आपको कुछ सेकंड में पता चल जाएगा कि आपका सोना असली है या नहीं इसके लिए आपको बस एक nitric acid की जरूरत होगी। सबसे पहले सोने को हल्का से कुरेंदे। फिर उस स्थान पर nitric acid की कुछ बूंदें डालें। अगर आपका सोना असली है तो वहां पर कोई भी बदलाव नहीं नजर आएगा। लेकिन अगर आपका सोना नकली है तो वहां रंग तुरंत हरा हो जाएगा।
- आप पानी के माध्यम से भी अपने सोने के को परख सकते हैं। ऐसा करने के लिए केवल सोने को पानी से भरे एक बाल्टी में डूबा दे। अगर आपका सोना डूब जाता है तो समझे कि यह असली है। लेकिन अगर सोना तैरने लगता है तो इसका यह मतलब है कि सोना नकली है। सोने की यह खासियत होती है कि वह चाहे जितना भी छोटा या हल्का हो वह पानी में अवश्य डूब जाता है।

- आप ceramic plate से भी सोने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए केवल एक ceramic plate पर सोने को हल्के से रगड़े। अगर थाली पर काला निशान पड़ता है तो समझे कि आपका सोना नकली है। यदि इसकी वजह थाली पर हल्का सुनहरा रंग पड़ता तो सोना असली होता है।
- आप दांत से भी अपने सोने की परख कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए केवल अपने दांतों के नीचे थोड़ी देर के लिए सोने को दबाए रखें। अगर इससे आप के गहने पर निशान पड़ जाता है तो समझने की सुना असली है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोना एक मुलायम धातु है। थोड़ा सा भी दबाव पड़ने पर इस पर निशान बन सकता है।
- यह बात अच्छी तरह से जान लें कि सोना एक चुंबकीय पदार्थ (non-magnetic) नहीं है। ऐसे में आप चुंबक की मदद से सोने की पहचान कर सकते हैं। एक मजबूत चुंबक लेकर अपने गहनों के पास लेकर जाए। अगर आपका सोना थोड़ा सा भी चुंबक की और आकर्षित होता है तो समझे कि सोने में मिलावट है। इसलिए हर वक्त सोना खरीदते समय चुंबक टेस्ट अवश्य करना चाहिए।
- इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आप हॉलमार्क (hallmark) का सोना ही खरीद रहे हैं। हॉलमार्क का निशान सोने की शुद्धता का प्रतीक होता है। जिस सोने में हॉलमार्क नहीं दिया रहता है उसमें मिलावट होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए सोना खरीदते वक्त खरीदने पर हर वक्त hallmark gold ही खरीदें।
-
What is National Saving Certificate scheme? NSC ke fayde? कैसे करें NSC में निवेश?
- हर महीने 24,000 कमाने के लिए सबसे अच्छा उपाय! क्या है Jeevan Akshay Policy?
- Types of Ration Card in India। राशन कार्ड के कितने प्रकार होते हैं?
- How to take Britannia Distributorship in Hindi | नया बिजनेस शुरू करने का तरीका
- RBI New Policy on Cheque Payment | बैंक चेक पेमेंट का नया नियम क्या हैं?
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|