बिज़नेस

Gautam Adani Interview : गौतम अडानी ने एक मुलाखत में बताई अपनी सफलता की कहानी, अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे आमिर इंसान है।

Sudarshan Kendre
28 Dec 2022 4:30 PM GMT
Gautam Adani Interview : गौतम अडानी ने एक मुलाखत में बताई अपनी सफलता की कहानी, अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे आमिर इंसान है।
x

Gautam Adani Interview : गौतम अडानी ने एक मुलाखत में बताई अपनी सफलता की कहानी, अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे आमिर इंसान है।  

Gautam Adani Interview: अदानी समूह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद (गुजरात) में है। इसकी स्थापना गौतम अडानी ने १९८८ में प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेस के साथ एक कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के रूप में की थी। गौतम अडानी २०२२ साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति बन गए है। दुनिया में सबसे आमिर लोगो की लिस्ट में अब अडानी तीसरे नंबर पर है,इस साल गौतम अडानी को इंडिया टुडे मैगजीन ने पर्सन ऑफ़ थे ईयर २०२२ के लिए चुना है। गौतम अडानी भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे है। भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी उनके पीढ़ी के कारभार संभलने वाले पहले इंसान है। गौतम अडानी को मुलाखत में एक सवाल पूछा गया था की आपके " सक्सेस का राज क्या है " अडानी ने कही की, उद्योग जो लोग संभालते है,उनके रोज -रोज के काम में दखल नहीं देता हु। गौतम अडानी ने आगे कहा की, मेरा काम बस इतना है,की सभी लोगो की काम की जांच करना और उनको दिशा दिखाना।

गौतम अडानी के लिए २०२२ साल बहुत ही खास रहा है। दुनिया भर के अरबपतियों के संपत्ति में बहुत उलट-फेर हुआ है। इस समय में उद्योगपति अडानी एक मात्र ऐसे उद्योगपति रहे है,जिन्होंने गिरावट और मंदी के समय में भी जोरदार कमाई की है। गौतम अडानी ने इसी साल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का मुकुट अपने सर कर दिया है।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति १२५ अरब डॉलर से भी ज्यादा है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी ग्रुप की कुल संपत्ति १२५.८ अरब डॉलर है। इस संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल में अब तक उनकी संपत्ति में ३३.८० अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियां : अडानी टोटल गैस लिमिटेड , अडानी विल्मर ,अडानी पावर , अडानी ट्रांसमिशन एनर्जी, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, गैस, डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस समूह की शेयर बाजार में भी कंपनियों हैं-अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन

लेकिन ,लोगो का कहना है की उनके ऊपर भारत के पंतप्रधान नरेंद्र मोदी का हात है,इसलिए गौतम अडानी समूह को बड़ा उद्योग मिलता है। इसी बात पर अडानी ने कहा की अडानी समूह किसी एक शासन से नहीं बना है १९८८ के बाद जितने भी सरकार आये उन सबकी मदत से बना है।

Next Story