Breaking News

War: युद्ध के बीच पुतिन ने किया यूक्रेन का दौरा.......वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका !

Sudarshan Kendre
20 March 2023 4:50 AM GMT
War: युद्ध के बीच पुतिन ने किया यूक्रेन का दौरा.......वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका !
x

War: युद्ध के बीच पुतिन ने किया यूक्रेन का दौरा.......वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका !

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के एक साल से भी अधिक समय बाद पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। पुतिन ने रविवार को रूस के कब्जे वाले मारियुपोल शहर का दौरा किया था। वे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की। कुछ लोगो ने इस यात्रा से वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका जताई है। पुतिन, नेवस्की जिले में एक परिवार के घर भी गए। पुतिन की यात्रा पर अब तक यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। पुतिन शनिवार को रूस के कब्जे वाले क्रीमिया पहुंचे। पुतिन ऐसे समय में ये दौरा किया है, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के दौरे पर जा रहे हैं।

पुतिन ने मारियुपोल की सड़कों पर डिप्टी पीएम ख़ुशुनिलिन के साथ एक कार भी चलाई। उन्होंने वहां की सड़कों का अद्भुत वर्णन किया। खुशुनीलिन ने कहा कि, लोग अब मरियुपोल लौटने लगे हैं। मारियुपोल मई २०२२ से रूसी नियंत्रण में है। रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों तक युद्ध चला, फिर जीत रूस की हुई। मारियुपोल में लगभग ५००,००० लोग रहते थे। यूरोप का सबसे बड़ा स्टील प्लांट भी यहीं स्थित था। अब मारियुपोल रशिया के कब्ज़े में है।

Next Story