- Home
- /
- Breaking News
- /
- Virender Sehwag &...
Virender Sehwag & Adani Group: "इन सफ़ेद लोगो को हमारी प्रगति नहीं देखि जाती", अदानी के लिए मैदान में उतरे वीरेंद्र सहवाग.........!

Virender Sehwag & Adani Group: "These white people don't see our progress", Virender Sehwag takes the field for Adani
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से भारतीय बाजार के प्रमुख समूहों में से एक,अदानी समूह को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर समूह टॉप-२ से बाहर हो गया और उसे गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। इस मामले में विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार से कई सवाल पूछ रहा है। उधर, अदानी को खुद आगे आकर सफाई देनी पड़ी।
Goron se India ki tarakki bardaasht nahi hoti. The hitjob on India’s market looks like a well planned conspiracy. Koshish kitni bhi kar lein but as always, Bharat aur majboot hi nikalkar ubhrega.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2023
इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय बाजार और अदानी समूह में आए भूकम्प को लेकर हिंडनबर्ग पर निशाना साधा है। गोरे लोग भारतीय प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर सकते, उन्होंने बिना नाम लिए कहा। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मामले को सोची समझी साजिश करार दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा है, कि भारतीय बाजार का गिरना बड़ी चतुराई से रची गई साजिश लगती है। वो लोग कितनी भी कोशिश कर लें, भारत इससे हमेशा की तरह मजबूत होकर निकलेगा। सहवाग के ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल होने लगे। इस पर तमाम फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके ट्वीट से सहमति भी जताई है।