Breaking News

Viral Video: मगरमच्छ का बल देखकर चौंक जाएंगे आप; बाहर निकलने के लिए क्या किया....देखे वीडियो !

Sudarshan Kendre
5 March 2023 2:48 PM GMT
Viral Video: मगरमच्छ का बल देखकर चौंक जाएंगे आप; बाहर निकलने के लिए क्या किया....देखे वीडियो !
x

Viral Video: मगरमच्छ का बल देखकर चौंक जाएंगे आप; बाहर निकलने के लिए क्या किया....देखे वीडियो !

मगरमच्छ एक ऐसा जानवर है, जिसे देख कर सबको डर लगता है। चाहे आप इसे टीवी पर देखें या किसी बंद पिंजरे में, लेकिन सोचिए अगर वही जानवर आपके सामने आ जाए तो क्या होगा? बेशक आप घबराकर भाग जाएंगे, क्योंकि वहां खड़े होकर उससे लड़ने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। शायद आपको मगरमच्छ की ताकत का अंदाजा नहीं होगा। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे आपको मगरमच्छ की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।

हाल ही में एक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक मगरमच्छ लोहे का पिंजरा तोड़कर भाग ने की कोशिश कर रहा है। मगरमच्छ आमतौर पर आकार में बहुत बड़े होते हैं। खारे पानी का मगरमच्छ २० फीट तक लंबा और १००० किलो तक वजनी हो सकता है। अब जबकि यह जीव इतना भारी होगा तो जाहिर सी बात है कि, इसकी ताकत भी काफी ज्यादा होगी।

वीडियो में मगरमच्छ एक बंद लोहे का पिंजरा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस पिंजरे के चारों ओर लोहे के खंभे दिखाई दे रहे हैं। मगरमच्छ इन खंभों में अपना मुंह घुसा लेता है और धीरे-धीरे अपने शरीर को उनमें से बाहर निकालना शुरू कर देता है। और मगरमच्छ बाहर निकल ने में सफल होता है।

अब तक इस वायरल वीडियो को ११ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने मजाक में कहा कि 'मैं हर शुक्रवार इसी तरह ऑफिस से घर जाता हूं'। तो एक ने सुझाव दिया कि वहां दीवार बना दी जाए। दूसरे ने कहा, यह लोहा नहीं है, लोहे को इतनी आसानी से नहीं तोडा जा सकता है। और एक ने कहा कि यह पुराना जंग लगा हुआ लोहा है, इसलिए इस तरह टुटा हुआ है।

Sudarshan Kendre

Sudarshan Kendre

    Next Story