
- Home
- /
- Breaking News
- /
- Viral Video: भारतीय...
Viral Video: भारतीय युवक ने विदेशी महिला के साथ होली खेलते हुए जो किया उसे देखकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे....!

Viral Video: भारतीय युवक ने विदेशी महिला के साथ होली खेलते हुए जो किया उसे देखकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे....!
वायरल वीडियो: होली के अवसर पर हम अपने दोस्तों के साथ हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाते हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो भी शेयर करते हैं और इस वीडियो में दिखाया गया है, कि कुछ लोगोने होली कैसे मनाई। कई बार होली के मौके पर महिलाओं के साथ कुछ अजीबोगरीब चीजें हो जाती हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस समय ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़के होली पर रंग लगाने के बहाने एक लड़की से बदसलूकी कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रही लड़की एक विदेशी यात्री है, जो होली के मौके पर भारत आई थी। लड़कों ने लड़की को घेर लिया और कोई उसको रंग लगा रहा है, तो कोई उस पर अंडा फोड़ रहा है। कोई उस पर स्प्रे पेंट लगा रहा है, तो कोई उसको रंग लगाने के बहाने छू रहा है। इसके बाद वीडियो में लड़की का चेहरा नजर आता है और फिर भी एक लडका उसको रंग लगाने के बहाने उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश करते है। तभी लड़की उसे पीटने की कोशिश करती है और वहां से चली जाती है।
For those who were against the #BHARATMATRIMONY Holi campaign. A Japanese tourist in India. Imagine your sister, mother or wife being treated like this in another county? Maybe you will understand then. pic.twitter.com/VribIpXBab
— Ram Subramanian (@iramsubramanian) March 10, 2023
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक नेटिजन ने कमेंट किया कि ये उनके लिए है, जो #BHARATMATRBHMI होली कैंपेन के खिलाफ थे। भारत में एक विदेशी यात्री के साथ किया गया ऐसा व्यहार, अगर किसी ने आपकी बहन, मां या पत्नी के साथ दूसरे देश में ऐसा किया तो क्या होगा? तब आपको पता चलेगा कि यह कैसा लगता है। इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए इन सबका विरोध किया है।
इस बीच कई सेलेब्रिटीज भी इसका विरोध कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी कमेंट किया और कहा कि, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस बीच, यह अकेला ऐसा वीडियो नहीं है, जिसमें होली के मौके पर विदेशी यात्रियों के साथ इस तरह का बर्ताव देखा जा सकता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई लोगों का यह भी कहना है, कि अगर हम अपने त्योहार देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी करेंगे तो हमारे देश की छवि कैसी होगी.......?