Breaking News

Video: धोनी बन गए किसान, ट्रैक्टर चलाने का वीडियो हुआ वायरल......!

Sudarshan Kendre
9 Feb 2023 4:03 AM GMT
Video: Dhoni becomes a farmer, video of driving a tractor goes viral
x

Video: Dhoni becomes a farmer, video of driving a tractor goes viral

कैप्टन कूल एमएस धोनी का बाइक से लगाव तो जगजाहिर है। लेकिन वर्तमान में धोनी खेती में ही मशगूल नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी धोनी, खेत में पसीना बहाते नजर आए थे। अब धोनी एक बार फिर खेत का लुत्फ उठाते नजर आए हैं। धोनी का ट्रैक्टर चलाते हुए एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। एमएस धोनी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में धोनी खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने करीब दो साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। धोनी ने कोरोना काल में टमाटर, गोबी, पपीता जैसे कई फलों और सब्जियों की खेती की है। खाली समय में धोनी अपने दिन खेतों में और अपनी बाइक पर बिताते हैं... धोनी को ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई करने में मजा आता है। इंस्टाग्राम वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने इसे कैप्शन दिया, "कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन पूरा करने में काफी समय लगा।"

देखें धोनी द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो...

धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर यूजर ने काफी लाइक्स और कमेंट्स कर चुके हैं। एमएस धोनी दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने भारत के लिए आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद माही अपनी लाइफ को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वह वर्तमान में खेत में काम करने लगे हुए हैं। लेकिन धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई टीम का नेतृत्व करेंगे। उससे पहले धोनी किसान बनते देखे गए हैं।

Next Story