
- Home
- /
- Breaking News
- /
- Video: इलेक्ट्रिक ईल...
Video: इलेक्ट्रिक ईल मछली ने दिया कुत्ते को बिजली का झटका.......देखे वीडियो !

Video: इलेक्ट्रिक ईल ने दिया कुत्ते को बिजली का झटका.......देखे वीडियो !
नदियों में कई प्रकार की रोचक फिश पायी जाती है। इलेक्ट्रिक ईल फिश भी अपने इस रोचक विशेष गुण के कारण प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रिक ईल बहुत ही खतरनाक फिश है, जिसके करंट से मौत तक हो जाती है। इस समय सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक ईल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ज्यादा तर इलेक्ट्रिक ईल दक्षिण अमेरिका की अमेज़न और ओरिनोको नदी में यह फिश मिलती है। यह एक मछली है, जिसकी बॉडी पतली, बेलनाकार और लम्बी होती है। इन्हें देखकर आपको एक बार तो सांप होने का एहसास होगा। इस फिश के महत्वपूर्ण अंग शरीर के आगे वाले भाग में मौजूद होते है। बाकी के ८० फीसदी हिस्से में इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज वाले अंग होते है। इलेक्ट्रिक ईल मछली अपने मुंह से ऑक्सीजन लेती है। ऑक्सीजन लेने के लिए यह पानी के ऊपर आती है। ये मछली कुछ समय के अंतराल में सैकड़ों इलेक्ट्रिक शॉक देती है। इसके बिजली करंट का वोल्टेज बहुत हाई होता है। यह बिजली का झटका इतना खतरनाक होता है, कि मगरमच्छ जितना खतरनाक बड़ा शिकारी जानवर भी मर सकता है।
यह फिश अपने बिजली के झटके का इस्तेमाल शिकार को मारने के लिए करती है। बिजली का करंट वोल्टेज ६०० से ज्यादा होता है, जो इंसान को भी मार सकती है। इलेक्ट्रिक ईल की एक प्रजाति एलेक्ट्रोफोरस वोल्टाइ है, ये मछली तो ८६० वोल्टेज का करंट छोड़ती है। इस वीडियो में दिख रहा है,की इलेक्ट्रिक ईल मछली पानी से बहार आती है। इसे देख कर कुत्ता मछली को काटने के लिए दौड़ता है। जैसे ही कुत्ता मछली को पकड़ता है,तो उसे जोर का बिजली का झटका लगता है।