
- Home
- /
- Breaking News
- /
- VIDEO: किस सीरियल का...
VIDEO: किस सीरियल का आतंक; लड़कियों और महिलाओं को देखते ही हवस का शिकार बना देता है युवक.......देखे वीडियो !

VIDEO: किस सीरियल का आतंक; लड़कियों और महिलाओं को देखते ही हवस का शिकार बना देता है युवक.......देखे वीडियो !
आज तक हमने सीरियल किलर के बारे में बहुत कुछ सुना है, लेकिन अब एक सीरियल किसर से लड़कियों और महिलाओं में दहशत का माहौल फैल गया है। साथ ही यह विषय लोगों के बीच काफी चर्चा में है। ये सीरियल किसर एक ऐसा युवक है, जो अचानक अनजान महिलाओं और लड़कियों को किस कर के भाग जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक यह गंदी हरकत करने वाला युवक बिहार का रहने वाला है।
बिहार के जमुई के सदर अस्पताल से आया ये वीडियो स्तब्ध करने वाला है। 😳 pic.twitter.com/GZ01fsvAh1
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) March 13, 2023
यह मामला बिहार के जमुई के एक सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है। जिसमें एक महिला अस्पताल परिसर में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान महिला के पीछे से अचानक एक युवक आ गया और इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती उसने महिला को जबरन किस कर लिया। उसने सोचा भी नहीं था, कि कोई युवक अचानक आकर उसके होठों को चूम लेगा। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी युवक भी वहां से भाग गया था।
इसी बीच इस शख्स की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती को चूमकर युवक फरार हो गया। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए। इस वीडियो के बाद एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, घटना के २४ घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही जमुई पुलिस सीरियल किसर के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाई है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता ने नगर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। इस मामले में जमुई थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी युवक का पता नहीं लगा पाई है।