
- Home
- /
- Breaking News
- /
- Under Water Kiss...
Under Water Kiss Video: पानी में किस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड.......!

Under Water Kiss Video: पानी में किस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड.......!
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विभिन्न रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज किये जाते है। अब 'वेलेंटाइन डे' के मौके पर एक कपल ने पानी में एक-दूसरे को किस कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस कपल का नाम माइल्स क्लॉटियर (कनाडा) और बेथ नेले (दक्षिण अफ्रीका) हैं। उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। स्विमिंग पूल में दोनों ने एक-दूसरे को ४ मिनट ६ सेकेंड तक किस किया। पिछला रिकॉर्ड १३ साल पहले इटली के एक कपल के नाम था। उन्होंने पानी में ३ मिनट २४ सेकेंड तक किस किया था। माइल्स और बेथ दोनों डायव्हर्स हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। तीनों साउथ अफ्रीका में रहते हैं।
pucker up 😘https://t.co/FskcJzycb2
— Guinness World Records (@GWR) February 14, 2023
गिनीज बुक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर माइल्स और बेथ के नए रिकॉर्ड की जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा गया है, कि ये रिकॉर्ड (पानी में किस) 'वेलेंटाइन डे' के दिन दर्ज हुआ है। इसने माइल्स और बेथ की एक तस्वीर भी शेयर भी की है। इस वीडियो को अब तक ९.९ लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
माइल्स और बेथ ने नया रिकॉर्ड स्थापित करने से पहले सुबह ७.३० बजे पानी के नीचे चुंबन के लिए वार्म अप किया। दो और फिर तीन मिनट के अभ्यास के बाद वे पानी में किस करने लगे। गिनीज बुक टीम ने इस रिकॉर्ड की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए एक विशेष वीडियोग्राफी की व्यवस्था की। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा गया कि इस कपल के रिकॉर्ड में कोई रुकावट न आए। जब यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो इस जोड़ी पर दुनिया भर से बधाइयों की बरसात हो गई। बेथ अपनी डाइविंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर हजारों नेटिज़न्स द्वारा फॉलो किया जाता है। क्योंकि, उनके पोस्ट हमेशा नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित करते हैं।
