
- Home
- /
- Breaking News
- /
- दुनिया का सबसे ठंडा...
दुनिया का सबसे ठंडा गांव...सुबह १० बजे उगता है, सूरज.......!

The coldest village in the world... The sun rises at 10 a.m....
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर उत्तर भारत के लोग न्यूनतम तापमान के एक से दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सहमे हुए हैं, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी एक गांव है जहां तापमान - ५१ डिग्री चला जाता है।
ऐसे में इसे दुनिया की सबसे ठंडी जगह का दर्जा दिया गया है। अंटार्कटिका के बाहर दुनिया की सबसे ठंडी जगह मानी जाने वाली रूस के साइबेरिया स्थित ओम्याकोन की बात कर रहे हैं। यहां का औसत तापमान -५० डिग्री के आसपास रहता है। सर्दी में यहां के लोगों की हालत दयनीय हो जाती है। ठंड के हालात ऐसे हैं,कि यहां कोई फसल नहीं उगती। लोग ज्यादातर नॉनवेज खाकर अपना गुजारा करते हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, १९२४ में इस जगह का तापमान -७१.२ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
२०१८ की जनगणना के मुताबिक यहां करीब ५०० लोग रहते हैं। इन लोगों को हमेशा शीतदंश या पाले का खतरा बना रहता है। हालांकि पहले कहा जाता था,कि इस जगह की आबादी ९०० थी, लेकिन लोगों ने रहने की चुनौतियों के कारण इस क्षेत्र को छोड़ना जारी रखा है। सर्दियों में बच्चे तभी स्कूल जाते हैं जब औसत तापमान -५० डिग्री हो। अगर तापमान -५०डिग्री के ऊपर चला गया तो, यहां के स्कूल भी बंद रखते हैं। सर्दियों में दिन का तापमान -४५ से -५० डिग्री सेल्सियस तक होता है। ऐसे में प्रशासन सभी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करता है। यहां, हिरन और घोड़े के मांस के अलावा, लोग बहुत सारी मछली स्ट्रोगनिना खाते हैं। यहां दिसंबर के महीने में सुबह करीब दस बजे सूरज उगता है।