Breaking News

Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दे रहा है, अल कायदा.....!

Sudarshan Kendre
6 Jan 2023 7:00 AM GMT
Ram Temple: Al Qaeda is threatening to blow up the Ram temple in Ayodhya.....!
x

Ram Temple: Al Qaeda is threatening to blow up the Ram temple in Ayodhya.....!

Ram Temple: कल गृह मंत्री अमित शाह ने उस तारीख की घोषणा की,जो पूरे देश का ध्यान लगा हुआ था। १ जनवरी २०२4 को पुरे भारत देश को आकर्षित करने वाला अयोध्या में राम मंदिर खोला जाएगा। और आज दूसरे दिन एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर मिली है,कि आतंकी संगठन अल-कायदा ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी संगठन ने अपनी पत्रिका गजवा-ए-हिंद में इस संबंध में धमकी जारी की है। इस पत्रिका के ताजा अंक में कहा गया है,कि अल-कायदा संगठन अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनाएगा।

साथ ही जिहादी ग्रुप की एक ऑनलाइन मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। भारत के सभी मुसलमानों को इस जिहाद में भाग लेने का आह्वान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,यह ११० पेज की मैगजीन है। संपादकीय में कहा गया है,कि जिस तरह से बाबरी मस्जिद की छत पर राम मंदिर बन रहा है, उसे तोड़ा जाएगा। मूर्तियों की जगह अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद बनेगी। ऐसा करने में सब भारतीय मुसलमानो की बलिदान की आवश्यकता है।

दिलचस्प बात यह है,कि इस मैगजीन के कंटेंट को भारत से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा लिखे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मुसलमानों से किस बलिदान का आह्वान किया है?

अल-कायदा ने भारतीय मुसलमानों से अपील की है कि वे इस मामले में भौतिक नुकसान से न डरें। हमने दशकों तक जान और पैसे का नुकसान झेला है। ये जान जिहाद के लिए इस्तेमाल होती तो इतना नुकसान न होता... भारतीय मुसलमानों को याद रखना चाहिए… धर्मनिरपेक्षता नर्क है। खतरनाक हो सकता है,हिंदू-मुस्लिम भाईचारा........

अखबार ने आगे कहा है की, यह सिर्फ कोरी बात नहीं है। बाबरी मस्जिद को ३० साल पहले तोड़ा गया था। अहमदाबाद, गुजरात में, २० साल पहले, गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के साथ खुले आम काट कर जला दिया गया था। आज हर जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जामिया मिल्लिया (इस्लामिया) और अलीगढ़ से जामिया उस्मानिया (हैदराबाद उपनगर) के साथ-साथ देवबंद शहर तक हिंदुओं से खतरा है।

हिंदुओं को सिखाई जा रही है, लाठियां-तलवार...!

अल-कायदा ने आगे कहा है की, सभी हिंदुओं को लाठी-डंडे सिखाए जा रहे हैं। हिंदू महिलाएं मुसलमानों के चेहरे और सिर काटने की बात कर रही हैं। इन सबका जवाब अल-कायदा जिहाद से देगा। यह पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को इस्लामिक दुनिया का हिस्सा बना देगा और मूर्तिपूजा को रोक देगा…अल-कायदा इन सभी घटनाओ का बदला लेगा।

Next Story