
- Home
- /
- Breaking News
- /
- Raj Kapoor: राज कपूर...
Raj Kapoor: राज कपूर का आलीशान बंगला 'इतने' करोड़ में बिका, कीमत देखंगे तो चक्कर आ जाएगा आपको !

Raj Kapoor's luxurious bungalow sold for 'so many' crores, if you see the price, you will feel dizzy!
बॉलीवुड के 'शो मैन' कहे जाने वाले अभिनेता और निर्माता राज कपूर को आज भी लोग नहीं भूल पाते है। उन्होंने कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होती थीं। ऐसे में राज कपूर अपने पीछे कई यादें छोड़ गए है। जिसकी चर्चा हमेशा होती है। राज कपूर की फिल्में ही नहीं बल्कि उनकी दौलत के भी चर्चे समय-समय पर होते रहे हैं। उनके बड़े-बड़े बंगलों और शानदार कारों को लेकर फैंस हमेशा से ही उत्सुक रहे हैं। लेकिन अब उनकी यादें धुंधली होती जा रही हैं। कुछ साल पहले उनका आरके स्टूडियो, जहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई थी, अब वो बिक गया है। आरके स्टूडियो के बाद अब चेंबूर में उनका करोड़ों का बंगला भी बिक गया है। गोदरेज ग्रुप ने राज कपूर के चेंबूर स्थित बंगले को खरीद लिया है।
'Godrej buys Raj Kapoor's iconic bungalowMumbai property estimated to be sold for Rs 100 croreRaj Kapoor's Chembur house saw the shooting of Bollywood films “Shri 420” and “Bobby”.' https://t.co/qYYk2nvffj pic.twitter.com/Jooxgc9Aca
— Divakar S Natarajan (@divakarssathya) February 18, 2023
अब इस बंगले की जगह प्रीमियम रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज कपूर का ये बंगला करीब १ एकड़ में फैला हुआ था। यह मुंबई में देवनार फार्म रोड पर टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान के पास स्थित है। इस इलाके को सबसे प्रीमियम रेसीडेंशियल एरिया में से एक बताया जाता है। इसी वजह से अब यहां प्रीमियम रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। इस बंगले की कीमत करीब १०० करोड़ रुपए है। राज कपूर की अपने बच्चों के लिए छोड़ी गई सबसे बड़ी विरासत मुंबई के चेंबूर इलाके में आरके स्टूडियो के नाम से मशहूर दो एकड़ की इमारत है।
इस बंगले में ४२० से लेकर 'बॉबी' जैसी कई यादगार बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसकी कीमत ५०० करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। कपूर परिवार ने २०१८ में गोदरेज प्रॉपर्टीज को जमीन बेच दी थी, क्योंकि इतने बड़े बंगले को बनाए रखना मुश्किल हो गया था। आरके स्टूडियो के पीछे आरके कॉटेज है। राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर और उनके बच्चे १९४६ से ३ हजार वर्ग फीट के इस कॉटेज में रहते थे। कॉटेज में ऋषि कपूर और नीतू से लेकर करिश्मा कपूर और संजय तक कई शादियां और रिसेप्शन पार्टी हो चुकी हैं। हालांकि, संपत्ति को १३ साल पहले राज कपूर की पत्नी और बेटी की मर्जी के खिलाफ बिक्री के लिए रखा गया था। उस समय इसकी अनुमानित लागत ३० करोड़ रुपए थी।
आलीशान बंगलों के साथ-साथ राज कपूर के पास ब्रांडेड कारों का तफ़ा था। कार से यात्रा करना उन दिनों एक लग्जरी लाइफ माना जाता था और एक अमीर परिवार से होने के बावजूद राज कपूर भी इसे अफोर्ड नहीं कर सकते थे। फिर समय बदला और राज कपूर ने एक सौ एक कारें खरीदीं। खासकर कपूर ने न सिर्फ अपने लिए एंबेसडर कार खरीदी बल्कि कई दोस्तों को गिफ्ट भी की। बॉक्स ऑफिस पर 'बॉबी' की सफलता के बाद उन्होंने एंबेसडर के तौर पर कई दोस्तों को कार गिफ्ट की थी।