Breaking News

Padma Awards 2023: सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा; जानिए पूरी लिस्ट.....!

Sudarshan Kendre
26 Jan 2023 4:15 AM GMT
Padma Awards 2023: Padma Awards announced by the government; Know the full list...!
x

Padma Awards 2023: Padma Awards announced by the government; Know the full list...!

७४वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने लोगों को पद्म नागरी पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इनमें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार शामिल हैं। कुल १०६ लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। इनमें से ६ पद्म विभूषण, ९ पद्म भूषण और ९१ पद्म श्री की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र, गढ़चिरौली के झोपड़पटी थिएटर अभिनेता परशुराम कोमाजी खुने को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इनका अभिनय चावल रोपण के मौसम के दौरान पेश किया जाता है। उन्होंने पाँच हज़ार से अधिक नाटकों में लगभग ८०० विभिन्न भूमिकाएँ निभाई हैं। परशुराम कोमाजी खुने का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भटके हुए युवाओं के पुनर्वास में भी काफी योगदान रहा है। उन्हें उनके काम के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

ओआरएस की खोज के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण, इस साल घोषित पद्म पुरस्कार में पश्चिम बंगाल के पूर्व डॉ. दिलीप महलनबिस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ओआरएस की खोज के लिए दिया जाएगा।

पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट...

-पद्म विभूषण:-

१. डॉ.दिलीप महलानाबिस (मरणोपरांत)

२. जाकिर हुसैन (कला)

३. एस एम.कृष्णा (सार्वजनिक मामले)

४. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)

५. श्रीनिवास वर्धन

६. मुलायम सिंह यादव

-पद्म भूषण:-

१. एस.एल. भैरप्पा

२. कुमार मंगलम बिड़ला

३. दीपक धर

४. वाणी जयराम

५. स्वामी चिन्ना जीर

६. सुमन कल्याणपुर

७. कपिल कपूर

८. सुधा मूर्ति

९. कमलेश दी. पटेल

-पद्म श्री:-

Next Story