Breaking News

Oscar 2023: भारत के 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार........!

Sudarshan Kendre
13 March 2023 4:09 AM GMT
Oscar 2023: भारत के द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार........!
x

Oscar 2023: भारत के 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार........!

'ऑस्कर २०२३' में भारत के 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' इस डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री है। इस डॉक्यूमेंट्री को 'ऑस्कर 2023' में 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। यह शार्ट फिल्म तमिलनाडु में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में एक परिवार की कहानी है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखया गया है, की तमिलनाडु में रहने वाला एक परिवार परित्यक्त हाथियों को गोद लेता है और उनकी देखभाल करता है।

एलीफैंट व्हिस्परर्स का निर्माण गुनीत मोगा ने किया है और कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित है। डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के साथ-साथ 'हॉलआउट', 'हाउ डू यू मेज़र ए ईयर', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट', 'स्ट्रेंजर एट द गेट' को भी 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म' श्रेणी में नामांकित किया गया था। 'ऑस्कर' को सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार जीतना दुनिया के लगभग हर फिल्म निर्माता का सपना होता है। बेशक, हर कलाकार का सपना सच नहीं होता। लेकिन इस साल 'ऑस्कर' अवॉर्ड समारोह में भारत का दबदबा रहा है।

भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर २०२३ के लिए नॉमिनेट किए जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने डॉक्यूमेंट्री की तारीफ की। उसने लिखा, "मैंने अभी-अभी एक दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री देखा और ये डॉक्यूमेंट्री मुझे बहुत पसंद आई। कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा को बहुत-बहुत बधाई।"

भारत की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। 'डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म' श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार 'नवलनी' ने ऑस्कर पुरस्कार जीता। भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, फिल्म पुरस्कार जीतने में विफल रही।

Next Story