
- Home
- /
- Breaking News
- /
- इंडियाज फर्स्ट...
इंडियाज फर्स्ट ट्रांसमेल प्रेग्नेंट; ट्रांसजेंडर कपल ने शेयर की तस्वीर !

India's First Trans mail Pregnant; The transgender couple shared a picture!
केरल के एक ट्रांसजेंडर जोड़े जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर घोषणा की, है कि वे एक बच्चे को जन्म देनेवाले हैं। कपल ने इंस्टा पोस्ट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। कोझिकोड के एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम ने कहा कि, दंपति को गर्भधारण करने में कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। दोनों का लिंग परिवर्तन हुआ था।
जिया और जहद दोनों पिछले ३ साल से साथ रह रहे हैं। जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था, महिला बनने के लिए उन्होंने सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी कराई। जबकि जाहद एक महिला के रूप में पैदा हुआ था और लिंग परिवर्तन के बाद वह एक पुरुष बन गया। उन्होंने यह भी कहा कि, बच्चे के जन्म के बाद उन्हें मिल्क बैंक से दूध पिलाया जाएगा।
जाहद भारत में बच्चे को जन्म देने वाली पहली ट्रांसमैन होंगी। सर्जरी के दौरान जहद के दोनों स्तन निकाल दिए गए। लेकिन गर्भाशय और कुछ अन्य अंगों को भी रखा गया था। इसलिए गर्भधारण होने में सफल रहा।
मैं जन्म से या शरीर से महिला नहीं थी, मेरे अंदर एक महिला थी, ”जिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा। उसका सपना था, कि मेरा भी एक बच्चा होगा और मुझे मां कह कर पुकारेगा।
एक ट्रांसजेंडर कपल ने बच्चा गोद लेने की योजना बनाई थी। उन्होंने इस संबंध में पूरी प्रक्रिया जानकरि ली थी। लेकिन उनके सामने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती थी। ट्रांसजेंडर कपल होने के कारण दोनों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया था, इसलिए उन्होंने आखिरकार अपना फैसला बदल लिया।