Breaking News

Dragon Chicken: १.५ लाख में बिकने वाला मुर्गा; पैर इंसान जितने चौड़े होते हैं........!

Sudarshan Kendre
21 Jan 2023 10:00 AM GMT
Dragon Chicken: Chicken sold for 1.5 lakh; The legs are as wide as a human being....!
x

Dragon Chicken: Chicken sold for 1.5 lakh; The legs are as wide as a human being....!

ड्रैगन चिकन (Dragon Chicken) अब तक आपने लंबे और पतले पैरों वाले मुर्गे देखे होंगे। क्या आप जानते हैं,कि कई प्रकार की मुर्गियां होती हैं,जिनके पैर इंसानों जैसे होते हैं? इतना ही नहीं उनका वजन भी कमाल का है। लाखों रुपये में बिकने वाले इन मुर्गों की पूरी दुनिया में डिमांड है। तो चलिए आपको बताते हैं व्हिएतनाम के 'ड्रैगन चिकन' के बारे में।

व्हिएतनाम में चंद्र नव वर्ष की बिक्री........

व्हिएतनाम की राजधानी हनोई के पास एक फार्म में 'ले व्हॅन हिएन' नाम का शख्स 'ड्रैगन चिकन' नाम का एक खास मुर्गे रखता है। इस विशेष नस्ल के पैर ईंटों जितने मोटे होते हैं। इस मुर्गे की कीमत २००० डॉलर यानी १,६३,५७५ रुपये तक हो सकती है। मुर्गे की इस नस्ल का नाम डोंग ताओ है। चिकन को यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसे उत्तरी व्हिएतनाम में इसी नाम के स्थान पर पाला गया था। व्हिएतनाम में इस चिकन को लूनर न्यू ईयर पर परोसा जाता है। इंटरनेशनल मार्टेक में भी इसकी काफी डिमांड है।

शरीर का पूरा भार पैरों में होता है........

उबला हुआ, तला हुआ या लेमनग्रास के साथ परोसा जाने वाला यह चिकन नियमित चिकन की तुलना में बहुत अधिक वजन का होता है। इसे पालने वाले हिएन ने कहा कि उनके खेत से एक ड्रैगन चिकन का वजन ४ किलो था, जिसे उन्होंने लगभग १५० डॉलर में बेचा। उनका कहना है,कि इस मुर्गे का वजन इसके पैरों में होता है।

Next Story