Breaking News

DadaSaheb Phalke Awards 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म ने हासिल किया बड़ा सम्मान........!

Sudarshan Kendre
21 Feb 2023 2:24 PM GMT
DadaSaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने हासिल किया बड़ा सम्मान........!
x

DadaSaheb Phalke Awards 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म ने हासिल किया बड़ा सम्मान........! 

देश में सबसे चर्चित और हड़कंप मचाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल २०२३ में बड़ा सम्मान हासिल किया है। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर अभिनीत इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खुद इस खुशखबरी को शेयर किया है।

इस बीच, विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश के लोगों को समर्पित किया है। कश्मीर फाइल्स २०२२ की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन २५२.९० करोड़ रहा है। इसने दुनियाभर में ३४०.९२ करोड़ रुपए कमाए। इस बीच इस फिल्म को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। राजनीतिक दलों ने इस फिल्म को बड़ा विरोध किया था।

और किसने क्या पुरस्कार जीता?

आरआरआर - फिल्म ऑफ द ईयर

• कश्मीर फाइल्स - सर्वश्रेष्ठ फिल्म

• आलिया भट्ट - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (गंगूबाई काठियावाड़ी)

• रणबीर कपूर - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ब्रह्मास्त्र भाग 1)

• वरुण धवन - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आलोचक (भेड़िया)

• ऋषभ शेट्टी - सर्वश्रेष्ठ संभावनाशील अभिनेता (कंटारा)

• अनुपम खेर - मोस्ट वर्सटाइल एक्टर (द कश्मीर फाइल्स)

• रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस - सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला

• अनुपमा - वर्ष की टीवी श्रृंखला

• तेजस्वी प्रकाश - सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेत्री (नागिन 6)

• ज़ैन इमाम - सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता (फ़ना - इश्क़ इन मरजावां)

इस बीच दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर पुसालकर ने अवॉर्ड समारोह पर नाराजगी जताई है। 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' देश में फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान है। लेकिन जिस संस्था ने हाल ही में मुंबई में इन पुरस्कारों का वितरण किया, उसका नाम दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार है। इन दोनों पुरस्कारों में भारी अंतर है। पुसालकर ने आरोप लगाया है, कि यह संस्था ऐसे लोगों को पैसे इनाम में दे रही है, जिनके पास काबिलियत नहीं है।

Next Story