Breaking News

BSF: १० महीने के बच्चे को छोड़कर देश सेवा करने चली गई....... लेकिन इस माँ-बचे का वीडियो देख कर आंखों में पानी आ गया !

Sudarshan Kendre
17 March 2023 3:03 AM GMT
BSF: १० महीने के बच्चे को छोड़कर देश सेवा करने चली गई....... लेकिन इस माँ-बचे का वीडियो देख कर आंखों में पानी आ गया !
x

जीवन में कर्तव्य भावना से अधिक महत्वपूर्ण होता है और यदि वह कर्तव्य देश की सेवा करना है, तो सब कुछ कुर्बान करना पड़ता है। महारष्ट्र के कोल्हापुर जिले के करवीर तालुका के नंदगांव से BSF जवान वर्षारानी पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक ही महिला में मातृत्व और कर्तव्य के दो पहलू एक साथ नजर आ रहे हैं।

वर्षारानी पाटिल सीमा सुरक्षा बल में बतौर जवान कार्यरत हैं। इसलिए छुट्टी खत्म होने के बाद उन्हें वापस अपने ड्यूटी पर आने का ऑर्डर मिल जाता है। ऐसे में १० महीने के बच्चे को छोड़कर ड्यूटी पर जाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं था। इसलिए वर्षारानी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए उनके पति, माता-पिता और १० महीने का बचा भी आता है। ट्रेन के छूटने का समय जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे यह देखा जा रहा है, कि वर्षारानी की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

वायरल वीडियो में पत्नी के राष्ट्र सेवा के लिए विदा होने पर पति अपने इमोशंस पर काबू पाते हुए अपनी पत्नी को समझाते नजर आ रहे हैं। लेकिन वर्षारानी पाटिल का बचे को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। यह वीडियो साबित करता है, कि कर्तव्य के सामने भावनाएं काम नहीं करतीं। वर्दी में वर्षारानी अपने पति को अपने माता-पिता से गले मिलते देख भावुक हुए बिना नहीं रह सकीं।

महज ढाई मिनट की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसे हर ग्रुप और स्टेटस में देखा जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बरसात हो गई है। कुछ ने यह भी कहा कि वीडियो देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। कुछ ने इस मां को सलाम के तौर पर जवाब दिया है।

Next Story