
- Home
- /
- Breaking News
- /
- Animal Video: जब भीड़...
Animal Video: जब भीड़ में घुसा पालतू हाथी, लोग सब कुछ छोड़कर भागने लगे.........देखे विडिओ !

सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ और जानवरों से जुड़े कई वीडियोज आते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में एक विशालकाय हाथी का वीडियो सामने आया था। जिसमें एक हाथी जंगल से गुजर रहे एक वाहन से गन्ना निकालते नजर आया। यह देखकर यूजर ने कहा कि हाथी ने जंगल से गुजरने के लिए चालक से टोल टैक्स वसूला है। यह हाथी शहर की सड़कों पर कोहराम मचाता नजर आ रहा है। हाथी शरीर में बहुत मजबूत होते हैं। इनकी ताकत के आगे बड़े से बड़े वाहन भी फेल हो जाते हैं। हाथियों को अक्सर ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ जंगलों के आसपास के इलाकों में भी लोगों पर हमला करते देखा जाता है।
Heard you talking shit about elephants pic.twitter.com/GkrDGLWjN1
— nftbadger (@nftbadger) March 10, 2023
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, एक पालतू हाथी को सड़क पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है, इस बार वह अपने रास्ते में वस्तुओं और कारों को उठाकर फेंक रहा है। हाथी के इस रौद्र रूप को देखकर लोग भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को किसे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
इस वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है, कि कुछ लोग अचानक सड़क पर इधर-उधर भागने लगते हैं। तभी सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर रहे व्यक्ति पर हाथी हमला कर देता है और फिर स्कूटी को रौंद देता है। वीडियो में कुछ लोग हाथी के आगे बढ़ने और उसका वीडियो बनाने के बाद उसका पीछा करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को १.४ मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे १८ हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि यह हाथी बहुत खतरनाक है।