Breaking News

१२ करोड़ का मेल बफैलो .......! इसकी कीमत इतनी क्यों है ?

Sudarshan Kendre
29 Jan 2023 5:45 AM GMT
12 crore mail buffalo...! Why is it so expensive?
x

12 crore mail buffalo...! Why is it so expensive? 

हमें हमेशा गाय, भैंस, बैल, रेडा जैसे जानवर दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ जानवर अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं,तो कुछ किसानों को दूध उपलब्ध कराने के लिए प्रसिद्ध हैं। कुछ जानवर अपनी कीमत के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में इस समय १२ करोड़ के मेल बफैलो का सम्मान हो रहा हैं। इस हैंडसम मेल बफैलो को देखकर हर कोई हैरान है। इस समय कोल्हापुर जिले में भीमा कृषि प्रदर्शन चल रहा है, इस कृषि प्रदर्शन में बादशाह नामक मेल बफैलो आया है।

मुरहा जाति के इस मेल बफैलो का नाम बादशाह है। इस मेल बफैलो के मालिक हरियाणा के प्रदीप सिंह चौधरी हैं। प्रदीप भिवानी जिले के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। वह दुर्जनपुर गांव के सरपंच हैं। उनके घर पर २५ जानवरों का एक बड़ा झुंड है। जिसमें कई गाय और भैंसे हैं। प्रदीप के पिता कुवरसिंह और मां इंद्रावती पशुओं की देखभाल करते हैं। प्रदीप के पिता को पशुपालन का शौक था। उन्होंने इन जानवरों के लिए विशेष गौशाला भी उपलब्ध कराई है। बादशाह रेडा तीन बार, राष्ट्रीय चैंपियन के साथ दुनिया के सबसे बड़ा रेडा हैं। इसकी ऊंचाई ६ फीट है। बादशाह ४ साल के हैं और उनका वजन ११०० किलो है।

कैसे तय हुई 12 करोड़ की कीमत?

प्रदीप के बादशाह रेड़ा हर जगह अपना नाम कमा रहे हैं। इस रेडा की १२ करोड़ की कीमत इनके वीर्य से तय होती है। सरकारी नियमों के मुताबिक यह रेड्या दस साल में १२ करोड़ रुपए तक का वीर्य बेच सकता है।

इस बादशाह का भोजन क्या है?

बादशाह रेड़ा को मौसमी फलों के साथ बिनौला, चना, गेहूं का चोकर, दूध, हरा चारा, बाजरा, मक्का, सूखे मेवे खिलाए जाते हैं। उन्हें स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कैल्शियम की बोतल भी दी जाती है। इस बादशाह का रूटीन सुबह ४ बजे से शुरू हो जाता है। उसे सुबह खाना खिलाया जाता है। इसके बाद उसे नहलाया जाता है। नहाने के बाद कभी तेल से तो कभी बॉडी लोशन से मालिश की जाती है। इसे रोजाना पांच किलोमीटर घुमाया जाता है। वहीं, प्रदीप ने यह भी कहा,कि उनके शरीर पर हर महीने बाल हटाने पड़ते हैं। प्रदीप ने कहा की, हम इस की देखभाल छोटे बचे की तरह करते है।

Next Story