
- Home
- /
- Breaking News
- /
- क्या आप ऊंट के आंसू की...
क्या आप ऊंट के आंसू की कीमत जानते है? ऊंट के एक लीटर आंसू की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप......!

क्या आप ऊंट के आंसू की कीमत जानते है? ऊंट के एक लीटर आंसू की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप......!
आपने मगरमच्छ के आंसू के बारे में सुना होगा, अक्सर एक कहावत में हम मगरमच्छ के आंसू के बारे में सुनते है। लेकिन कभी नहीं सुना कि ऊंट के आंसू ऐसा चमत्कार कर सकते हैं। ऊंटनी का दूध फायदेमंद होता है और ऊंटनी के आंसू भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऊंटनी के दूध की कीमत २,५०० रुपये प्रति लीटर है, लेकिन यहाँ कुछ फार्मा कंपनियां एक बूंद आंसू के लिए करोड़ों रुपये देने को तैयार हैं। हलही में एक रिसर्च में पता चला है की, ऊंट के आंसू में सांप के जहर को ठीक करने की ताकत होती है। दुबई की एक केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगशाला ने यह दावा किया है।
सांप के जहर को बेअसर करने के लिए ऊंट के आंसू में एंटीडोट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत और अमेरिका समेत कई देशों में ऊंटनी के आंसू पर शोध हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि, ऊंट के आंसू दुनिया के सबसे जहरीले सांप के काटने का इलाज है। ऊंट के आंसू में कई तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं। ये प्रोटीन इंसान को साप के जहर संक्रमण से बचाते हैं। इन आंसुओं में लाइसोजाइम होते हैं। शोध में पाया गया है कि, यह वायरस, बैक्टीरिया और कीड़ों के जहर को भी रोकता है।
दुनिया के सबसे जहरीले सांप एशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं। ऊंट के आंसू इस जहर का प्रतिकारक बनाने में मदद कर सकते हैं। यह जानकारी लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में स्नेकबाइक्स पर शोध करने वाले प्रोफेसर रॉबर्ट हैरिसन ने दी है। उन्होंने कहा कि, दुनिया में सिर्फ २५० तरह के जहरीले सांप हैं, जिनके लिए ऊंटनी के आंसू से दवा तैयार की जा सकती है।
ऊंट एंटीबॉडी से सांप को एंटी-वेनम बनाने में एक और बड़ा फायदा है। किसी भी एंटीडोट को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड-चेन की जरूरत होती है। लेकिन ऊँट अत्यधिक गर्मी सहन करने वाला जानवर है। एंटी वेनम में भी यही गुण आ जाए तो उसे स्टोर करने के लिए कोल्ड-चेन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऊंट मुख्य रूप से रेगिस्तान में पाए जाते हैं। रेत को आंख में प्रवेश करने से रोकने के लिए ऊंट के आंख में एक विशेष सुरक्षात्मक तंत्र होता है। इससे ऊंट की आंखों में रेत का संक्रमण नहीं होता है। ऊंट के आंसुओं की ३ परतें होती हैं। बाहरी परत लिपिड से बनी होती है। इससे आंखें नहीं सूखती हैं। मध्य परत में प्रोटीन होता है। जबकि भीतरी परत में कार्बोहाइड्रेट होता है।
